Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करता है। इन ग्रहों में से सबसे धीमी गति से न्याय के देवता शनि चलते हैं। ऐसे में उनका किसी न किसी ग्रह से संयोग होता रहता है। ऐसे ही शनि का अपने पिता सूर्य के साथ संयोग होने वाला है, जिससे इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। बता दें कि 24 जुलाई को शाम 4 बजकर 51 मिनट पर सूर्य-शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि इस अवधि में शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान होंगे, जिससे उनके नकारात्मक प्रभाव काफी हद तक कम हो जाते हैं। इसके साथ ही सूर्य कर्क राशि में विराजमान है। सूर्य-शनि के संयोग से बना नवपंचम राजयोग इन तीन राशियों की किस्मत को चमका सकता है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया गया है। इसके अलावा अगर आपकी मेष, तुला और वृश्चिक लग्न है, तो आप ये राशि पढ़ सकती है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

क्या सड़क पर मिले पैसे को अपने पास रख सकते हैं? प्रेमानंद महाराज जी ने दिया ये जवाब

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि का नवपंचम राजयोग कई क्षेत्रों में अनुकूल प्रभाव डाल सकता है। इस राशि के द्वादश भाव में शनि वक्री है और चौथे भाव में सूर्य विराजमान है। इसके साथ ही इस राशि में शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। शनि -सूर्य के द्वारा बना नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों की किस्मत चमका सकता है। लंबे समय से आपके जीवन में चली आ रही कोई समस्या या फिर परेशानी का अब हल मिल सकता है। परिवार के बीच चली आ रही अनबन भी समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहेगी। माता के साथ चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। बेवजह के ख़र्चों से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही शनि के द्वादश भाव में होने से वह एक भाव पीछे का भी फल देंगे। ऐसे में कर्म के भाव में भी शनि का असर देखने को मिलने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को उनकी मेहनत का अब फल मिल सकता है। आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही तरक्की के साथ-साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य का नवपंचम राजयोग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के छठे भाव में शनि और दशम भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं. आपकी मेहनत रंग ला सकती है। आपको कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही हर एक परिस्थितियां आपके नियंत्रण पर हो सकती है. धन, संपत्ति के मामले में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। पिता से संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपके द्वारा किए जा रहे किसी काम में प्रयत्न सफल हो सकते हैं। कुल मिलाकर इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग लकी हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य का नवपंचम राजयोग फलदायी हो सकता है। इस राशि में दोनों ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य भाग्य भाव और शनि पांचवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है. नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति के योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।

Putrada Ekadashi 2025: 4 या 5 अगस्त, कब है सावन की पुत्रदा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पारण का समय और महत्व

अगस्त माह में सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे गजलक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, गजकेसरी जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। लेकिन इन पांच राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं अगस्त माह की लकी राशियों के बारे में। जानें अगस्त माह का ग्रह गोचर

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।