Navpancham Rajyog:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय पर शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधे तौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 26 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और शनि देव अभी मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होने जा रहा है और ज्योतिष अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इस योग का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस दौरान आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

30 साल बाद बनेगा शनि और बुध का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

वृष राशि (Taurus Zodiac)

नवपंचम राजयोग वृष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव पर तो शुक्र ग्रह धन भाव पर विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। इसलिए इस समय लोग आपसे इंप्रेस रहेंगे। वही जो लोग फिल्म लाइन, कला, मीडिया, संगीत, लग्जरी आयटम का काम- कारोबार करते हैं, तो यह समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

मिथुन राशि (Mihtun Zodiac)

आप लोगों को नवपंचम राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में तो वहीं शनि देव कर्म भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही लग्न भाव में शुक्र होने से इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं यह समय आपके रिश्तों में सुधार और नए संबंधों की शुरुआत के लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा, और मैरिड लाइफ अच्छी हो जाएगी। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर तो वहीं शुक्र ग्रह पंचम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वही इस समय आपके व्यक्तित्व में आकर्षण आएगा। वहीं व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफा कमाने और नई योजनाएं लागू करने का है। प्रेम और विवाह से संबंधित मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी समस्याएं हल होंगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025