Shani And Shukra Made Dhanadhya Yoga: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अपनी धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में संचरण कर रहे हैं तो वहीं 29 मार्च को शनि देव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे धनाढ्य योग बनने जा रहा है। वहीं इस योग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को को हर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए धनाढ्य योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही  नौकरीपेशा जातकों को विदेशी कंपनियों के साथ काम करने का ऑफर मिल सकता है। नए कॉन्ट्रैक्ट व डील से बिजनेसमैन को लाभ होगा और बिजनेस का विस्तार होगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय छात्रों को करियर को लेकर कोई टेंशन है, तो वो भी जल्द दूर हो सकती है। वित्तीय क्षेत्र में किए गए प्रयासों में कारोबारियों को सफलता मिलेगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

धनाढ्य योग का बनना वृष राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह शनि और शुक्र ग्रह की युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पिछले साल यदि कहीं निवेश किया था, तो अब उससे लाभ हो सकता है। कपल के बीच परिस्थिति अनुकूल रहेगी।  वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए धनाढ्य योग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए । वित्तीय क्षेत्र में किए गए प्रयासों में कारोबारियों को सफलता मिलेगी। पुराने निवेश से दुकानदारों को जबरदस्त लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपके कम्युनिकेशन में सुधार आएगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025