Shani And Shukra Transit On 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2025 में कई छोटे और बड़े ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने जा रहा है। जिसमें कर्मफल दाता शनि और धन- वैभव के दाता शुक्र ग्रह का नाम शामिल है। आपको बता दें कि शनि देव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही शुक्र ग्रह भी अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण करेंगे। तो वहीं शुक्र ग्रह भी आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण करके मालव्य राजयोग बनाएंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं आय में वृद्धि होने के साथ इनकम सोर्स भी फिक्स होंगे। रहन-सहन का स्तर ऊंचा उठेगा। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक होंगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि और शुक्र का गोचर कुंभ राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव तो वहीं शुक्र ग्रह भी आपकी राशि से दूसरे भाव में संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।साथ  ही इस दौरान आपको फंसा हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। वहीं  काम-धंधे, व्यापार और रोजगार में शानदार लाभ होगा। आय में वृद्धि होने से लाइफ स्टाइल में बदलाव आएगा। नौकरी में स्थिरता बढ़ेगी। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को शुक्र और शनि देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र और शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है।साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरी में इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन के योग बनेंगे। बॉस और अधिकाई आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। नए व्यापारिक समझौते होने से संस्था और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024