Navpancham Yog Ke Benefits: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। इन योगों का प्रभाव पृथ्वी और देश दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 100 साल बाद शुक्र और शनि देव ने नवपंचम राजयोग बनाया है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 लकी राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत पलट सकती है। साथ ही इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में बैठकर मालव्य राजयोग भी बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान, वैभव और यश की प्राप्ति होगी। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर विराजमान हैं। इसलिए इस दौरान आपको प्रेम- संबंध में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही नौकरपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं अगर आपका काम- कारोबार पेट्रोल, खनिज, ऑयल, लोहा आदि से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही जिन लोगों का करियर होटल लाइन, मॉडलिंग, फिल्म लाइन और कला के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है तो आपको विशेष लाभ हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

नवपंचम राजयोग मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि नवपंमच राजयोग आपकी गोचर कुंडली के पैसे और करियर के भाव पर बन रहा है। इसिलए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर में तरक्की मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपको सट्टा, लॉटरी और शेयर में लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपके कार्यों में सिद्धि हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि में ही स्थित हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपके भाग्य स्थान पर विराजमान हैं। वहीं इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओंं में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं इस दौरान आप धार्मिक और मांगकिल कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024