Kendra Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस साल की शुरुआत में कई खास राजयोगों का निर्माण हो रहा है। बता दें कि साल 2023 के अंत में शनि और शुक्र मिलकर केंद्र योग बन रहे हैं, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। दरअसल, शनि और शुक्र दोनों ग्रह एक-दूसरे से केंद्र भाव में रहेंगे। ऐसे में नए साल में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। इन राशियों को अचानक धन लाभ के साथ तरक्की मिल सकती है। जानें किन राशियों को साल 2024 में मिलेगा खूब लाभ…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
नए साल में वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। केंद्र योग बनने से इस राशि के जातकों के ऊपर शुक्रदेव के साथ शनिदेव की विशेष कृपा होगी। नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ हो सकती है। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। पारिवारिक बिजनेस में भारी लाभ मिलने के प्रबल योग दिख रहे हैं। अगर नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इससे आपको अधिक लाभ मिल सकता है। शनिदेव की कृपा से जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
केंद्र राजयोग बनने से धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। शत्रु के ऊपर आप हावी हो सकते है। ऐसे में आपको बिजनेस में अपार सफलता मिल सकतीहै। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इसके साथ नई संपत्ति, वाहन आदि खरीद सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा बीतेगा। किसी यात्रा में परिवार के साथ दोस्तों के साथ जा सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
शनि और कुंभ के कारण बनने वाला केंद्र योग कुंभ राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नया साल इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जीवन में कई तरह के आनंद होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेदा। इसके साथ ही पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। छोटे व्यापार करने वाले लोगों को भी खूब मुनाफा मिलने के आसार है। कोई बड़ी डील साइन हो सकती है। पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सिंगल लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। ऐसे में वह साल 2024 के अंत में विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।