Shani and shukra made dhanadhya yoga: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति के साथ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि और शुक्र की युति कुंभ राशि में बन गई है। जिससे धनाढ्य योग का निर्माण हुआ है। वहीं इस योग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को को घर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए धनाढ्य योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से इनकम भाव में शनि और शुक्र की युति बन रही है। वहीं आपकी गोचर कुंडली में शुक्र ग्रह धन और व्यापार के कारक हैं। वहीं शनि आपकी गोचर कुंडली में स्वगृही हैं। इसलिए इस समय धनलाभ हो सकता है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। विदेशों से लाभ मिलेगा। वहीं आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं जिन लव मैरिज के लिए योग अच्छा है। वहीं निवेश से लाभ हो सकता है। संतान का सुख मिल सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
धनाढ्य योग का बनना तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं। साथ ही शुक्र लग्ननेश होकर पंचम भाव में पंचमेश के साथ बैठ रहे हैं। इसलिए इस समय संतान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही भाग्य का आपको साथ मिलेगा। वहीं व्यापारी कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं इस समय आपका प्रेम संबंध और प्रेम विवाह हो सकता है। वहीं जो लोग कला के क्षेत्र जसे जुड़े हुए हैं, तो आपको यह समय अच्छा रहेगा। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं लोग हैं, उनको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं लोहे और ऑयल से जुड़े व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि और शुक्र की युति से बनना वाला धनाढ्य योग मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही धन आगमन के कई सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा के लिए उत्तम साबित होगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।