Shani Shukra Yuti 2025: दैत्यों के गुरु शुक्र रहर 26 दिनों में राशि परिवर्तन करते है, जिससे किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहती है। ऐसे ही शुक्र की युति शनि के साथ होने वाली है। कर्मफलदाता शनि की शुक्र के साथ युति होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनि पहले से ही कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं शुक्र 28 दिसंबर को रात 11 बजकर 28 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इस दिन से ही शुक्र-शनि की युति हो जाएगी। शुक्र-शनि की युति होने से नए साल में कई राशियों को धन-वैभव की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इन 3 राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि-शुक्र की युति होने से किन 3 राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि में शनि और शुक्र की युति तीसरे भाव में होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। बेकार के खर्च से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में कर्ज तक लेने की नौबत आ सकती है। परिवार या फिर दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। ऐसे में थोड़ा धैर्य और शांति से बातचीत करने की कोशिश करें, वरना रिश्ता टूट सकता है। अगर कुंडली में दशाएं आपके अनुकूल नहीं है, तो वाद-विवाद ,झगड़े हो सकते हैं। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इसलिए थोड़ा गुस्से को शांत रखने की कोशिश करें।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र और शनि की युति थोड़ी सी परेशानियां बढ़ा सकती है। इस राशि में दोनों ग्रह की युति बारहवें भाव में होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। शुक्र की ये उच्च राशि मानी जाती है, लेकिन गुरु के साथ शत्रुता का भाव है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। इसलिए आपातकालीन परिस्थितियों के लिए थोड़ा सा धन बचाकर रखें, तो आपके लिए अच्छा रह सकता है। वाहन चलाते या फिर यात्रा करते समय थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। व्यापार य़ा फिर नौकरी में किसी भी प्रकार का फैसला थोड़ा सोच-समझकर करें, वरना काफी नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में शुक्र और शनि की युति छठे भाव में हो रही है। इस भाव को शत्रु, सेहत, प्रतियोगिता आदि का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने गुरु और मेंटर का पूरा साथ नहीं मिलेगा। किसी बात को लेकर आप लोगों के बीच अनबन हो सकती है। इसके अलावा सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अपने खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही कई इच्छाएं पूरी नहीं होगी, जिससे आप तनाव में हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके बैंक-बैलेंस पर बुरा असर पड़ सकता है।
साल 2025 में शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कई राशियों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। लेकिन इन तीन राशियों में शनि लोहे के पाये से प्रवेश करेंगे। लेकिन इनको भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जानिए इसमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
तुला राशिफल 2025 | वृश्चिक राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।