Shani And Rahu yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 काफी खास जाने वाला है, क्योंकि इस साल कई बड़े ग्रह-नक्षत्र राशि परिवर्तन करने वाले है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। बता दें कि नए साल में शनि राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले से ही राहु ग्रह विराजमान है। ऐसे में दो मित्र ग्रह यानी राहु और शनि की युति हो रही है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं शनि और राहु की युति किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि ग्रह 29 मार्च 2025 को रात 22:07 बजे मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले से राहु ग्रह विराजमान है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए शनि-राहु की युति लाभकारी हो सकती है। इस राशि के द्वादश भाव में दोनों ग्रहों की युति हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही विदेश में नौकरी करने का भी सपना पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। व्यापार की बात करें, तो बहुराष्ट्रीय हो सकता है। विदेशों के माध्यम से आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में एकादश भाव में राहु और शनि की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। ऐसे में आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। अपने काम और मेहनत के बल पर पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। आपकी लंबी समय से रुकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार में भी सफलता के योग बन रहे हैं कई लंबी यात्राएं कर सकते हैं। इनसे आपको अवश्य लाभ मिल सकता है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के छठे भाव में राहु और शनि की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए नया साल अनुकूल जाने वाला है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ विरोधियों को परास्त करने में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही बीमारियां अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही परिवारिक मसले, प्रॉपर्टी संबंधी मामले समाप्त हो सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी।
साल 2025 में शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कई राशियों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। लेकिन इन तीन राशियों में शनि लोहे के पाये से प्रवेश करेंगे। लेकिन इनको भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जानिए इसमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
तुला राशिफल 2025 | वृश्चिक राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।