Angarak Yoga: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अप्रैल में मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से मायावी ग्रह राहु विराजमान हैं। ऐसे इन दोनों ग्रहों की युति से अंगारक योग का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिष में इस योग को बेहद अशुभ माना गया है। इसलिए इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इन राशियों को धनहानि और सेहत से संबंधित परेशानी हो सकती हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए अंगारक योग नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 12वें भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको धन की हानि हो सकती है। साथ ही आप पर कोई झूठा इल्जाम या मुकदमा लग सकता है। वहीं इसलिए इस दौरान आपको कुछ फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ता है। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे और कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके भाई- बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ परिशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
अंगारक योग का बनना सिंह राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको गुप्त रोग हो सकते हैं। वहीं कोई चोट- दुर्घटना हो सकती है। वहीं वहीं इस दौरान आपको फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जो हार्ट के रोगी हैं उनको भी समय ध्यान रखना चाहिए। साथ ही इस समय कोई नया कार्य करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए अंगारक योग हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से छठे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सेहत खराब हो सकती है। साथ ही साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको हार का सामना करना पड़ सकता है। वहीं गुप्त शत्रु हावी हो सकते हैं। वहीं जो हार्ट से जुड़े मरीज हैं, उनको इस समय विशेष सावधान रहना चाहिए। वहीं इस समय व्यापारियों का कारोबार धीमा चलेगा।