Angarak Yoga: वैदिक पंचांग के मुूताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से ही राहु ग्रह स्थित हैं। ऐसे इन दोनों ग्रहों की युति से अंगारक योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष में इस योग को बेहद खतरनाक माना गया है। इसलिए इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इन राशियों को धनहानि और सेहत और रिश्तों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए अंगारक योग हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका धन कहीं रुक सकता है। साथ ही आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं इस समय आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना चाहिए। वरना आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। लेकिन इस समय आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आपको मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

अशुभ अंगारक योग का बनना कन्या राशि के जातकों को नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस समय वाणी पर थोड़ा संयम बरतें। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में थोड़ा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस दौरान व्यापारियों को थोड़ा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार धीमा चल सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

अंगारक योग आप लोगों के लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली से 12वें स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी सेहत खराब हो सकती है। साथ ही धनहानि हो सकती है। वहीं किसी बात को लेकर परिवरीजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। साथ ही इस समय आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। वहीं इस समय आपको निवेश करने से बचना चाहिए। साथ ही नए कार्य को भी आरंभ करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024