Shani And Rahu Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार अभी मायावी ग्रह राहु मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और वहीं 29 मार्च को शनि देव मीन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में मीन राशि में राहु और शनि का संयोग बनने जा रहा है। यह संयोग लगभग 30 साल बाद बनेगा।  ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

राहु और शनि ग्रह संयोग आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको काम-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस समय आपको अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना चाहिए। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और राहु की युति सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको कार्यों में भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं जो लोग अपना व्यापार बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें नई डील और बड़े क्लाइंट्स मिलने की संभावना है। सामाजिक संबंधों में मजबूती आएगी और आपको नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विवादों के समाधान के लिए यह अनुकूल समय होगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों को शनि और राहु का संयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से 11वें स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में वृद्धि के योग बन रहे है। वहीं जो लोग अपना व्यापार बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें नई डील और बड़े क्लाइंट्स मिलने की संभावना है। साथ ही इस दौरान आय के साधन बढ़ेंगे। लंबे समय से दिए हुए धन के वापस मिलने की उम्मीद है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति और सम्मान में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025