Shani And Rahu Yuti 2025: साल 2025 में कई बड़े और छोटे ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। साथ ही यह ग्रह अन्य ग्रहों के साथ युति भी बनाएंगे। आपको बता दें कि मायावी ग्रह राहु अभी मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और कर्मफल दाता शनि देव साल 2025 में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे इन दोनों ग्रहों की युति मीन राशि में बनने जा रही है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और शनि देव की युति शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस समय आपके सामाजिक दायरे में भी वृद्धि होगी और आप कुछ नए संपर्क भी बनाएंगे। पेशेवर तौर पर इस दौरान आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
राहु और शनि देव का संयोग वृष राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही निवेश में अच्छे रिटर्न आएंगे। आप शेयर बाजार, रियल एस्टेट या अन्य निवेश विकल्पों के माध्यम से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। वहीं इस दौरान आपकी इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस समय व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं जो आपको शुभ साबित हो सकती हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और शनि देव का संयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम-कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही । नौकरी में प्रमोशन मिलने के पूरे योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगो को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। वहीं पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है।