Shani And Rahu Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अपने मित्र और शत्रु ग्रह के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि मायावी ग्रह राहु अभी मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और कर्मफल दाता शनि देव साल मार्च में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे इन दोनों ग्रहों की युति मीन राशि में बनने जा रही है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

राहु और शनि देव का संयोग आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से करियर और कारोबार भाव पर होगा। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरी में पदोन्नति मिलने के पूरे योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। साथ ही किसी पुराने निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है। स्टॉक मार्केट, रियल एस्टेट या व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों को शनि और राहु की युति शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं जो लोग अपना व्यापार बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें नई डील और बड़े क्लाइंट्स मिलने की संभावना है। इस दौरान अचानक से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से लंबे समय में बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही कई सोर्स से धन कमाने में सफल होंगे। वहीं इस समय व्यापारीगण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और राहु का संयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस समय आप देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं जो लोग अपना व्यापार बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें नई डील और बड़े क्लाइंट्स मिलने की संभावना है। इस दौरान अचानक से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से लंबे समय में बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025