Vish Yog in Kundali: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अभी कर्मफला दाता शनि देव मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और वहीं मन के कारक चंद्र देव 18 जुलाई को मीन राशि में संचऱण करेंगे। जिससे कुंभ राशि में चंद्रमा और शनि देव की युति बनने जा रही है। वहीं इस युति से विष योग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन राशियों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। वहीं धन कहीं फंस सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
22 जुलाई को बनने जा रहा पावरफुल गजकेसरी राजयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, अचानक धनलाभ के योग
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए विष योग का बनना प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर जूनियर औऱ सीनियर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वहीं इस समय आपको किसी को उधार धन देने से बचना चाहिए। अन्यथा धन डूब सकता है। वहीं इस समय आपको फिजूल खर्चों का सामन कर पड़ सकता है। वहीं जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए विष योग का बनना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 12वें भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आप कुछ फालतू खर्च कर सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं वहीं भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। पार्टनरशिप में काम करने वालों को नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, जिससे काम का तनाव बढ़ेगा। साथ ही इस समय आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और चंद्र का विष योग नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से तीसरे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके थोडे़ भाई- बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। वहीं कुछ फालतू यात्राएं हो सकती है। साथ ही किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी हो सकती है। इस समय आपको कोई रोग हो सकता है। साथ ही पुराना रोग उभर सकता है।