Vish Yoga In Kundli: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जिससे शुभ और अशुभ योग बनते हैं। आपको बता दें कि कुंभ राशि में विष योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग शनि और चंद्रमा की युति से बनेगा। आपको बता दें कि चंद्रमा 27 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं और शनि देव भी कुंभ में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे इस योग का निर्माण होगा। इस योग को ज्योतिष में अशुभ माना जाता है। इसलिए इस योग के बनने से 3 राशि के जातकों को सावधान रहना चाहिए। क्योंकि इन राशियों को सेहत खराब और धनहानि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

विष योग का बनना आप लोगों के लिए थोड़ा नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस योग की युति आपकी राशि से अष्टम भाव में बनेगी। इसलिए इस दौरान आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही बाहन के खाना खाने से बचना चाहिए। साथ ही किसी भी नए कार्य की शुरुआत अभी नहीं करें तो अच्छा रहेगा। वहीं वाद- विवाद से बचें। अन्यथा मनमुटाव हो सकता है। क्योंकि आप लोगों के ऊपर शनि की ढैय्या भी चल रही है। इसलिए इस दौरान कोशिश करें की आप अपने जीवन से संबंधित कोई भी बड़ा फैसला इस दौरान न लें। वहीं आप लोगों को शनि देव और भगवान शिव की पूजा- अर्चना करनी चाहिए।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए विष योग का बनना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से छठे भाव में बन रहा है। इसलिए आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में हार का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस दौरान यात्रा करने से बचें। साथ ही अगर आप कारोबारी हो तो आपको लेन- देन सावधानी पूर्वक करना चाहिए। साथ ही कार्यक्षेत्र में जूनियर्स की वजह से तनाव मिलेगा। कारोबार में कर्मचारियों की वजह से समस्या और परेशानी की आशंका रहेगी। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

विष योग का बनना मीन राशि के लोगों को नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है । क्योंकि यह शनि और चंद्रमा का संयोग आपकी राशि से 12वें भाव में बनेगा। इसलिए इस दौरान को  फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपके बजट पर असर पड़ेगा। साथ ही इस दौरान कोई नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। वहीं नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से तनाव भी मिल सकता है। ऐसे में आपको सलाह है कि इस दौरान अपनी आर्थिक स्थिति का विशेष ख्याल रखें।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025