Mangal And Shani Conjunction 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने मित्र और शत्रु ग्रह में विचरण करते हैं। जिसका प्रभाव देश- दुनिया और मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपका बता दें कि शनि देव अभी कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं और वहीं 15 मार्च को ग्रहों के सेनापति मंगल देव कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुंभ राशि में शत्रुल ग्रह मंगल और शनि देव की युति बनने जा रही है। आपको बता दें कि यह युति 30 साल बाद बनेगी। जिससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन लोगों को धनहानि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और मंगल की युति आप लोगों को नुकसानदायक साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। साथ ही आपकी सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं वहीं इस दौरान आपको कोई नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। हीं करियर और कारोबार में कोई परिवर्तन नहीं करें। इस समय आपके माता के सात संबंध खराब हो सकते हैं। साथ ही आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए आपको विशेषकर स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना चाहिए।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शनि और मंगल की युति वृश्चिक राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से अष्टम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आफको कोई गुप्त रोग सकता है। साथ ही कोई पुराना रोग उभर सकता है। वहीं इस समय आपको धन की हानि हो सकती है। वहीं कोई दुर्घटना होने के चांस है। साथ ही इस समय आपको नए निवेश से भी बचना चाहिए। क्योंंकि हानि के योग बन रहे हैं। वहीं आपको बता दें आप पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए इस दौरान आपको मानसिक तनाव हो सकता है। वहीं आपको सलाह दी जाती है। कि आप इस समय क्रोध न करें।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों को मंगल और शनि का संयोग हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। साथ ही कुछ फिजूल खर्चे हो सकते हैं। साथ ही इस समय कोई आप पर कर्जा हो सकता है। साथ ही किसी बात को लेकर आपको तनाव हो सकता है वहीं व्यापार की बात करें, तो थोड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपका उधार धन डूब सकता है। इसलिए उधार देने से बचें। वहीं इस दौरान आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए लापरवाही नहीं करें।