Shani And Mangal Conjunction In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल बाद गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि साल 2024 में शनि और मंगल ग्रह की युति बनने जा रही है। यह युति लगभग 30 साल बाद बनेगी। क्योंकि शनि देव अभी कुंभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं, साथ ही मंगल ग्रह 2024 की शुरुआत में कुंभ में गोचर करेंगे। ऐसे में इस युति का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस अवधि में किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और मंगल की युति लाभकारी रहेगी। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी किस्मत सकती है। साथ ही आपके जरूरी काम बन सकते हैं। वहीं  इस दौरान आप कोई नया काम भी आरंभ कर सकते हैं और नए साल में इस कारोबार में तरक्‍की होने की पूरी संभावना है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि और मंगल का संयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं साल में आपकी यह इच्‍छा पूर्ण होगी। जो भी निवेश आप करेंगे उसमें आपको आगे चलकर लाभ होगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। साथ ही यदि अपने कारोबार के विस्‍तार के बारे में सोच रहे हैं तो भी आपको आने वाले समय में अच्‍छा लाभ हासिल होगा। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और मंगल की युति करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। वहीं कारोबारियों को व्‍यापार में लाभ होगा और आपकी उम्‍मीदें पूरी होंगी। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी के अवसर बनेंगे। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024कुंभ राशि का वर्षफल 2024