Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अक्टूबर में अपनी उच्च राशि कर्क में संचऱण करने जा रहे हैं और वह शनि देव के साथ नवपंचम राजयोग बनाने जा रहे हैं। ऐसे में इन राशियों का भाग्य चमक सकता है। वहीं इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं देश- दुनिया की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
12 महीने बाद चंद्र और शुक्र बनाएंगे पावरफुल कलात्मक राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, करियर और कारोबार में तरक्की के योग
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि में ही संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप अधिक लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं विवाहित जातकों को परिवार का सहयोग मिलेगा, जिसके बाद वो खुद का बिजनेस करने का फैसला कर सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए में शादी का रिश्ता आ सकता है। वहीं इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
नवपंचम राजयोग का बनना मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि नवपंचम राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं विदेश व्यापार से जुड़े जातक विशेष फायदे में रहेंगे। नौकरी की तलाश में जुटे जातक अच्छी सैलरी की जॉब पा सकते हैं। आपके रुके और अटके हुए काम में प्रगति होगी। साथ ही इस समय उन लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है, जिन लोगों का काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़े हुए हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा समाचार मिल सकता है। वहीं इस दौरान लव मैरिज हो सकती है। वहीं आपको समय- समय पर आक्समिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद सुलझ जाएगा और घर में खुशियों का वास होगा। नौकरी कर रहे जातकों को किसी दोस्त की मदद से नई जॉब मिल जाएगी, जहां पर सैलरी भी अच्छी होने की संभावना है। वहीं इस समय आपकी इच्छआओं की पूर्ति होगी।
