Shani And Guru Transit: वैदिक ज्योतिष अनुसार दिवाली से पहले और दिवाली के बाद कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसमें शनि और गुरु बृहस्पति का नाम शामिल है। आपको बता दें कि 31 अक्टूबर को दिवाली है और 9 अक्टूबर को गुरु ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही दिवाली 15 नबंवर को कर्मफल दाता शनि देव मार्गी होने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रह हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और शनि देव की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर मार्गी होंंगे तो वहीं गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस समय में आपको बिजनेस में कई ऐसी डील्स भी मिल सकती हैं, जिससे कि आपको भविष्य में लाभ होगा। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

शनि और गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होना मेष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर वक्री होंगे। साथ ही शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस दौरान आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोग भी तरक्की करते जाएंगे। आपको जॉब के कई ऑफर आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का वेतन बढ़ने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और गुरु ग्रह की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। वहीं इस समय में आपको बिजनेस में कई ऐसी डील्स भी मिल सकती हैं, जिससे कि आपको भविष्य में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग भी तरक्की करते जाएंगे। आपको जॉब के कई ऑफर आ सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्दि होगी। साथ ही सोची हुई योजनाएं सफल होंंगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024