Budh Shani Yog Rashifal: वैदिक पंंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करते अन्य ग्रहों के साथ शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि 3 फरवरी, 2026 को बुध और शनि ग्रह एक-दूसरे से 36° की कोणीय दूरी पर रहेंगे, जिसे दशांक योग का निर्माण होगा। यह शुभ योग तब बनेगा, जब बुध कुंभ राशि और शनि ग्रह मीन राशि में होंगे। ऐसे में इस योग के बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही आय में वृद्धि के साथ काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए दशांक योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान कारोबार और नौकरी दोनों में नए अवसर आपको मिल सकते हैं। साथ ही आपके द्वारा किए गए मेहनत और सोच-समझकर किए गए निर्णय आपको धन और सम्मान दोनों दिलाएंगे। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए दशांक योग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही व्यापार में नई रणनीतियां लाभकारी साबित होंगी। वहीं इस दौरान पुराने निवेशों या लंबित कार्यों से भी लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही आप कोई नया काम या कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। वहीं इस दौरान बिजनेस में बड़ी डील मिलने की संभावना है। साथ ही इस राशि के जो छात्र हैं उनको पढ़ाई और शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए दशांक योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर ऑफर मिल सकता है। साथ ही इस दौरान अचानक धन मिलने के भी योग बन रहे हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही व्यापारी गण नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
