ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। हर एक ग्रह के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। इन्हीं नवग्रह में से सबसे महत्वपूर्ण शनि ग्रह को माना जाता है, जो सबसे धीमी गति से चलता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है और शश नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के राजकुमार बुध भी हर माह राशि परिवर्तन करते हैं जिसके कारण किसी न न किसी ग्रह के साथ युति है। इसके अलावा दैत्यों के गुरु शुक्र भी करीब 26 दिन में राशि में बदलाव करते हैं। बता दें कि अगस्त माह इन ग्रहों के कारण काफी खास रहै। बता दें कि सिंह राशि में शुक्र और बुध की युति हो रही है। वहीं दूसरी ओर इसके सामने शनि ग्रह विराजमान है। बुध शुक्र और शनि आमने सामने है, जिससे समसप्तक राजयोग के साथ केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह का प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिनके जीवन में इन राजयोगों का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा….

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

अगस्त माह वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी खास है, क्योंकि इस माह इसी राशि में मंगल और गुरु की युति हो रही है। इसके साथ ही चौथे भाव में शुक्र और बुध मौजूद है। वहीं सामने शनि मौजूद है, जो शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शनि की दृष्टि भी अपने मित्र ग्रह शुक्र और बुध पर पड़ रही है। इसके साथ ही केंद्र त्रिकोण राजयोग भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। वृषभ राशि के जातकों को करियर में खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। अगर नई नौकरी सर्च कर रहे हैं, तो इस अवधि में लाभ मिल सकता है। आपके मेहनत का फल आपको मिल सकता है। शनि की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के पहले भाव में शुक्र और बुध विराजमान है। इसके साथ ही इन ग्रहों के सामने शनि बलवान अवस्था में बैठा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। समसप्तक योग के साथ केंद्र त्रिकोण राजयोग काफी खुशियां लाने वाला है। करियर को लेकर कई यात्राएं कर सकते हैं। इन यात्राओं का आपको अवश्य लाभ मिलेगा। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। प्रतिस्पर्धियों के साथ अच्छा मुकाबला होगा। लेकिन आपको जबरदस्त फायदा मिल सकता है। आपको खूब धन लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही धन संचित करने में भी कामयाब होंगे। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ मधुरता देखने को मिलेगी। इसके साथ ही लव लाइफ में खुशियां आ सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि के सप्तम भाव में शुक्र और बुध विराजमान है। इसके साथ ही चौथे भाव में शनि होकर शश राजयोग बना रहे हैं। इस राशि के जातकों को काम के संबंध में उच्च परिणाम मिलने वाला है। करियर में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आप कोई सरकारी प्रोजेक्ट पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन अर्जित करने में सफल होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही रिश्तों की बात करें, तो दांपत्य जीवन में चला आ रहा मनमुटाव अब समाप्त हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024