Triekadash Yogo 2025: नया साल 2025 जल्द ही आरंभ होने वाला है। इस साल ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है। साल 2025 के पहले माह जनवरी की बात करें, तो कई ग्रह की स्थितियों में बदलाव होने वाला है। इसके साथ ही किसी न किसी ग्रह की युति होने के साथ योगों का निर्माण होगा। ऐसे ही बुध और शनि एक शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं। शनि के साथ-साथ बुध को नवग्रह में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 19 जनवरी को बुध और शनि मिलकर त्रिएकादश योग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं सनि-बुध द्वारा बनाया गया त्रिएकादश योग किन राशियों के लिए लकी हो सकता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 19 जनवरी 2025 को रात 9 बजकर 58 मिनट पर बुध और शनि एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे, जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है। जब ग्रह एक- दूसरे से तीसरे और ग्यारहवें स्थान पर होते है तब त्रिएकादश योग का निर्माण होता है। ये योग काफी शुभ माना जाता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का बना त्रिएकादश योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपकी राशि में शनि ग्यारहवें और बुध नौवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं और धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। कार्यस्थल में भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि पा सकते हैं। शनि की कृपा से व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आप इस अवधि में पैसों की बचत भी कर लेंगे।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का त्रिएकादश योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ होगी। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। बुध की कृपा से बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आपके सोचने की क्षमता और तर्क-वितर्क करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का बना त्रिएकादश योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को उनके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का फल अब मिल सकता है। इसके साथ ही आपके दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो सहकर्मियों और वरिष्ठों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आप अच्छा खासा धन कमा सकते हैं। रिश्तों के मनमुटाव दूर हो सकते हैं। भूमि, वाहन का सुख मिलेगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है।

नए साल 2025 में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा, जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। ऐसे ही जनवरी माह में मीन राशि में राहु और शुक्र की युति होने वाली है, जिससे कुछ राशि के जातकों के ऊपर से पापी ग्रह राहु का प्रभाव कम हो सकता है। ऐसे में इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025