Shami Plant Vastu In Hindi: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। वहीं शनि देव का संबंध शमी के पौधे से माना जाता है। वहीं आपको बता दें कि शमी का पौधा घर में लगाने से न केवल शनि देव की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है। इसे घर में रखने और नियमित रूप से इसकी पूजा करने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है लेकिन वास्तु में शमी के पौधे को लगाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। अगर आप घर में वास्तु के अनुसार सही दिशा में इस पवित्र पौधे को लगाते हैं, तो आपको धन- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही घर में संपन्नता का वास बना रहेगा। वास्तु के अनुसार शमी का पौधा घर में किस स्थान पर लगाना चाहिए और इससे जुड़े कुछ विशेष नियम…
इस दिशा में लगाएं शमी का पौधा
वास्तुशास्त्र के मुताबिक शमी के पौधे को घर में शनिवार के दिन लगाना बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि शमी के पौधे का संबंध शनिदेव से माना जाता है। ऐसे में शनिवार को इसे घर में लगाने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, आप शमी का पौधा शनि जयंती के खास अवसर पर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से शनि दोष से आपको मुक्ति मिलेगी। साथ ही शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
इस दिशा में लगाएं शमी का पौधा
वास्तु के अनुसार शमी का पौधा हमेशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करना सबसे उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही आप इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में भी रख सकते हैं। अगर आप शमी के पौधे को गलत दिशा में रखते हैं तो इससे धन की हानि हो सकती है। साथ ही शनि देव रुष्ट हो सकते हैं।
इन बातोंं का रखें विशेष ध्यान
आपको बता दें कि जहां शमी का पौधा लगा हो, वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पौधे के पास कूड़ा-कचरा, जूते-चप्पल या फटे-पुराने कपड़े न रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है। साथ ही शनि देव नाराज हो सकते हैं।
