Shakun Shastra: अक्सर जब हम सड़क पर चलते हैं, तो कई बार हमारे सामने कुछ ऐसी चीजें आती हैं जिन पर हम ध्यान नहीं देते। जैसे – सिक्के, फूल, अनाज, मोर पंख या तुलसी का पत्ता। लेकिन शकुन शास्त्र के अनुसार ये वस्तुएं केवल आम चीजें नहीं होतीं, बल्कि ये हमारे जीवन में आने वाले बदलावों का इशारा देती हैं। शकुन शास्त्र के मुताबिक, कुछ ऐसी वस्तुएं भी होती हैं, जिन्हें रास्ते पर देखना या मिलना शुभ माना जाता है। ये चीजें आने वाले समय में धन, सुख-शांति का संकेत देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही चीजों के बारे में जिन्हें अगर आप रास्ते में देखें या पाएं, तो समझ लीजिए कि आपकी किस्मत चमकने वाली है।

रास्ते पर पड़ा सिक्का या नोट

अगर आपको चलते समय अचानक सड़क पर कोई सिक्का या नोट पड़ा हुआ दिखें, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपको कोई आर्थिक लाभ हो सकता है। यह संकेत देता है कि रुके हुए काम पूरे होंगे और धन की प्राप्ति होगी। अगर आप चाहें तो इस पैसे को किसी जरूरतमंद को भी दे सकते हैं। इससे पुण्य मिलेगा।

अनाज की बालियां

अगर सड़क पर गेहूं, चावल या किसी भी प्रकार का अनाज पड़ा हुआ दिख जाए, तो इसे नजरअंदाज न करें। शकुन शास्त्र बताता है कि यह संकेत है कि आपके घर में अन्न की कमी नहीं होगी और जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी। इस अनाज को पक्षियों को खिला देना शुभ माना जाता है।

फूल या फल

अगर आपको रास्ते में कोई ताजा फूल या फल पड़ा दिखे, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में नई खुशियां और अवसर आने वाले हैं। विशेष रूप से अगर वह फूल पूजा में इस्तेमाल किया गया हो, तो यह और अधिक शुभ माना जाता है। यह ईश्वर की कृपा का प्रतीक होता है।

गोमती चक्र और सफेद कौड़ी

सड़क पर सफेद कौड़ी या गोमती चक्र मिलना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ये वस्तुएं धन की देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु से जुड़ी हुई हैं। इसे आप घर के पूजा स्थान पर रख दें।

मोर पंख

मोर पंख को भगवान श्रीकृष्ण का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको रास्ते में कहीं मोर पंख पड़ा मिल जाए, तो समझिए कि सौभाग्य और सफलता आपके जीवन में आने वाले हैं। इसे घर के मंदिर में रखना शुभ माना जाता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।