Shubh Ashubh Sanket In Hindi : आपने देखा होगा कि कई बार हाथ में खुजली होने जा लगती है या आखें फड़कने लगती है। जिसे हम आम बात समझने लगते हैं। लेकिन शकुन शास्त्र में हाथ में खुजली और आंख फड़कने के बारे में विस्तृत से बताया गया है। आपको बता दें कि पुरुषों की दाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आने वाले आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से…
7 दिन बाद मंगल बनाएंगे ‘रूचक महापुरुष राजयोग’, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, अचानक धनलाभ के योग
दाईं आंख फड़कना
शकुन शास्त्र अनुसार अगर महिलाओं की अचानक दाईं आंखें फड़कने लगे तो इसे अशुभ माना है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। धनहानि या सेहत खराब हो सकती है। साथ ही अगर पुरुष की दाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।
बाईं आंंख फड़कना
महिलाओं की बाईं आंख फड़कना बेहद शुभ होता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है या कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। वहीं करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं अगर पुरुष की आंख फड़कती है तो आने वाले समय में आपको किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। धन की हानि सकती है। साथ ही कोई जरूरी कार्य रुक सकता है।
दाईं भौंह फड़कना
महिलाओं की दाईं आइब्रो फड़कना अशुभ माना जाता है। यह आने वाली किसी परेशानी का संकेत हो सकता है। साथ ही किसी के साथ तनाव हो सकता है। वहीं पुरुषों की दाईं भौंह फड़कना शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको धन लाभ हो सकता है। वहीं आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही यात्रा कर सकते हैं।
बाईं भौंह फड़कना
शकुन शास्त्र अनुसार महिलाओं की बाईं भौंह फड़कना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पुरुष की बाईं भौंह फड़कना अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको आने वाले समय में धन संबंधी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं धन की हानि हो सकती है।
