Life Partner: वैदिक ज्योतिष अनुसार व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों के विश्लेषण करके उसके वैवाहिक जीवन, करियर और आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है व्यक्ति की जन्मकुंडली देखकर पता लगाया जा सकता है। कि उसकी शादी किस दिशा से होगी। ज्योतिषशास्त्र में जन्मकुंडली के सप्तम भाव से विवाह आदि का विचार किया जाता है। मतलब सप्तम भाव में कौन सा ग्रह स्थित है, साथ ही सप्तमेश पर किस ग्रह की दृष्टि है, उसके आधार पर पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति का विवाह किस दिशा से होगा। 

ग्रहों का है इन दिशाओंं पर आधिपत्य

ज्योतिष शास्त्र अनुसार पूर्व दिशा के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य को, दक्षिण-पूर्व के स्वामी शुक्र को, दक्षिण के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल को, दक्षिण-पश्चिम के स्वामी मायावी ग्रह राहु को, पश्चिम दिशा के स्वामी कर्मफल दाता शनि को, उत्तर-पश्चिम के स्वामी चन्द्रमा को, उत्तर दिशा के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध को और उत्तर-पूर्व के स्वामी देवगुरु बृहस्पति को माना गया है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

ज्योतिष शास्त्र अनुसार आप लोगों के लिए विवाह की अनुकूल दिशा पूर्व और दक्षिण पूर्व रहेगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए विवाह की शुभ दिशा दक्षिण और उत्तर पश्चिम रहेगी। इस दिशा से आपको विवाह करना चाहिए।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को अना जीवनसाथी पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा में ढूढ़ना चाहिए। यह दिशाएं आपके लिए अनुकूल हैं। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

ज्योतिष शास्त्र अनुसार आप लोगों के लिए दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा में शादी करना चाहिए। आप लोगों के लिए यह दिशा शुभ रहेगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंंह राशि के लोगों का विवाह पश्चिम और उत्तर पश्चिम में दिशा में होने के चांस सबसे ज्यादा रहते हैं। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों को जीवनसाथी  उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा में खोजना चाहिए। क्योंकि ये दिशा आपके लिए अनुकूल हैं। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

विवाह के लिए आप लोगों को  पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा सर्वश्रेष्ठ मानी गई है।  शादी इस दिशा में होने के प्रबल योग रहते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

 आप लोगों को लाइफ पार्टनर दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा में मिल सकता है। इसलिए आप लोगों को इन दिशाओंं में जीवनसाथी खोजना चाहिए।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि वालों का जीवनसाथी पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा में रहने वाला हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों का विवाह  उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा में हो सकता है। इसलिए आप लोगों को जीवनसाथी इन दिशाओं में खोजना चाहिए।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

 आपकी राशि के अनुसार पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा जीवनसाथी को खोजने के लिए अनुकूल दिशा होती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों को जीवनसाथी दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा में मिल सकता है।