Shadashtak Yog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य के साथ कोई योग बनाता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य ग्रह ने सिंह राशि में प्रवेश किया हैं, जहां उन्होंने गुरु ग्रह के साथ षडाष्टक योग का निर्माण किया है। ज्योतिष में इस योग को अशुभ माना गया है। साथ ही इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ रहा है। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं। जिनको यह समय थोड़ा मुश्किलों भरा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

मेष राशि: षडाष्टक योग आप लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा साबित हो सकता है। क्योंकि इस  योग से बनने से आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। साथ ही काम बनते- बनते रह सकते हैं। कारोबार में नुकसान होने की संभावना है। वहीं इस दौरान गर्भवती महिलाओं को थोड़ा सावधान रहना चाहिए। अन्यथा परेशानी हो सकती है। इस समय आपको कारोबार में कोई नई डील फाइनल करने से बचना चाहिए। क्योंकि नुकसान के योग बने हुए हैं। इस समय सट्टा, शेयर और जुए में पैसे का निवेश नहीं करना चाहिए। साथ ही इस समय आपको वाहन भी सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं।

सिंह राशि: षडाष्टक योग बनना आप लोगों को नुकसानदायक साबित हो सकता है।  क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से गुरु ग्रह मृत्यु राशि में विराजमान हैं। साथ ही वहीं शनि ग्रह की तीसरी दृष्टि पड़ रही है। इसलिए इस समय लीवर से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। साथ ही पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। गैस, कब्ज से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं इस समय गर्भवती महिलाओं को भी सावधान रहना चाहिए। हालांकि इस समय छात्रों को भाग्य का साथ मिलता दिख रहा है। कारोबारियों को भी इस समय सावधान रहना चाहिए। नए निवेश से बचना चाहिए।

कन्या राशि: षडाष्टक योग का निर्माण होने से आप लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस समय कार्यस्थल पर आप लोगों की बॉस से कहासुनी हो सकती है। इसलिए बातचीत करते समय शब्दों का चयन सही करें। वहीं जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। साझेदारी के काम में नुकसान हो सकता है। इसलिए पार्टनरशिप का काम अभी शुरू नहीं करें। अगर आप राजनीति में सक्रिय है तो आपके लिए यह समय थोड़ा प्रतिकूल साबित हो सकता है। इस समय आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है।