Shadashtak Yog 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 मई को राहु ग्रह मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान मंगल ग्रह अपनी नीच राशि कर्क में स्थित होंगे। वहीं, मंगल से राहु अष्टम भाव में होंगे और राहु से मंगल छठे भाव में। ज्योतिष में इस स्थिति को षडाष्टक योग कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और मंगल दोनों ही क्रूर ग्रह माने जाते हैं और इन दोनों का एक साथ इस तरह का योग बनना विशेष रूप से देश-दुनिया में संघर्ष, तनाव और समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा इस योग का असर खासतौर पर कुछ राशियों के जीवन पर भी पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि राहु और मंगल का यह षडाष्टक योग किन राशियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए राहु और मंगल का षडाष्टक योग चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, जो आपके कार्यक्षेत्र में गलतियों का कारण बन सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं, जिससे कामकाजी माहौल में संघर्ष बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में माता की सेहत को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना चाहिए। ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मेष राशि वाले जातकों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। आपको अनजाने भय का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। इस समय गुस्से पर काबू रखना जरूरी है, क्योंकि बिना कारण के क्रोध आपकी रिश्तों में तनाव उत्पन्न कर सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। मेहनत का उचित परिणाम न मिलने के कारण निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत भी प्रभावित हो सकती है, इसलिए आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कर्क राशि वाले जातक भगवान शिव की पूजा करें।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि वाले जातकों को इस दौरान सावधान रहना होगा। राहु का गोचर आपकी राशि में हो रहा है, जबकि मंगल की अष्टम दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी, जिससे परिस्थितियां थोड़ी विपरीत हो सकती हैं। खासकर धन संबंधी मामलों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। लेन-देन करते समय सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में भी तनाव और विवाद बढ़ सकते हैं। ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इस राशि के जातक शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।