Shab- e- Barat 2024: इस्लाम धर्म में शब ए बारात का विशेष महत्व है। इस पर्व को सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर का 8वां महीना शबाना का होता है। इस महीने की 15वीं तारीख को शब ए बारात मनाया जाता है। इसे शबे बारात, अरबी में लैलातुल बारात, इंडोनेशिया और मलेशिया में निस्फ़ स्याबान आदि नामों से जाना जाता है। शब ए बारात की रात ऐसी रात है जिसमें क्षमा के रूप में मानते हैं और पूरी रात प्रार्थना करते हैं। आइए जानते हैं इस साल कब है शब ए बारात?

कब है शब ए बारात 2024? (Shab- e- Barat 2024 Date)

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, शबे बारात शाबान महीने की 14 और 15 वीं तारीख के बीत की रात को मनाई जाती है। इस साल शब ए बारात 25 फरवरी, रविवार को हो सकता है। हालांकि सटीक तारीख शाबान के चंद्रमा देखने के ऊपर निर्भर है।

शब ए बारात 2024 महत्व? (Shab- e- Barat 2024 Significance)

इस्लाम धर्म के लिए शब ए बारात एक महत्वपूर्ण रात होती है। यह शाबान के मघ्य वाली तारीख यानी 14 और 15 तारीख के बीच की रात को मनाया जाता हा। इसी के कारण निस्फ़ शाबान भी कहा जाता है। यह रात 14 की रात को शुरू होती है और 15 शाबान भोर को समाप्त हो जाती है।

शब ए बारात एक ऐसी रात होती है जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग क्षमा की रात के रूप में मनाते हैं और पूरी रात प्रार्थना करते हैं और अल्लाह से आशीर्वाद पाने की कामना करते हैं।

इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी पूर्वजों की कब्रों में जाते है और दुआ भी करते हैं और अल्लाह से कामना करते हैं कि उन्हें जन्नत नसीब करें।

शब ए बारात की दुआ होती है कबूल

कहा जाता है कि पांच रातें ऐसे ही है जिसमें अल्लाह दुआएं जरूर स्वीकार करते हैं। पहली शुक्रवार की रात दूसरी ईद-उल-फितर से पहले की रात , तीसरी ईद-उल-अधा से पहले की रात चौथी पहली रात रज्जब की रात और निस्फ़ शाबान यानी शब ए बारात की रात।

शब ए बारात की हर दुआ होती है कबूल

कहा जाता है कि पांच रातें ऐसे ही है जिसमें अल्लाह दुआएं जरूर स्वीकार करते हैं। पहली शुक्रवार की रात दूसरी ईद-उल-फितर से पहले की रात , तीसरी ईद-उल-अधा से पहले की रात चौथी पहली रात रज्जब की रात और निस्फ़ शाबान यानी शब ए बारात की रात।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।