Planet Transits in September 2024 Horoscope :वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह हर महीने अपनी चाल में बदलाव करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि सितंबर के महीने में सूर्य, बुध समेत तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। जिसमें सबसे पहले व्यापार के दाता बुध ग्रह 4 सितंबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही इसके बाद 16 सितंबर को ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही 18 सितंबर को धन के दाता शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे। वहीं अंत में बुध ग्रह एक बार फिर यानी 23 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे कुछ राशियों की सितंबर के महीने में किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सितंबर का महीना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं बढ़ते हुए कर्ज से आपको मुक्ति मिलेगी और धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। नौकरी करने वालों के करियर में इस माह अच्छी उन्नति होगी और अच्छी जगह से ऑफर भी मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं इस महीने आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी साथ ही कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं इस महीने आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सितंबर का महीना सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। बुधादित्य राजयोग आपकी राशि से 12वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको इस महीने धन कमाने के खूब अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपके धन में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। आप बिजनस का विस्तार कर पाएंगे और आपकी रणनीतियां काम भी आएंगी। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सितंबर का महीना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुधादित्य राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही स राशि के नौकरी करने वाले जातक अगर नौकरी बदलना चाहते हैं तो इस मास में आपकी इच्छा पूरी होगी और आमदनी में भी अच्छी वृद्धि होगी। वहीं निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस महीने आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।