September Grah Gochar 2025: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से सितंबर माह काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। इस माह कई बड़े ग्रह राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। सितंबर माह में ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो 13 सितंबर को मंगल कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा चित्रा और स्वाति नक्षत्र में रहेंगे। इसके अलावा इस माह सूर्य, बुध से लेकर शुक्र भी राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। ऐसे में ये माह कई राशि के जातकों के लिए अच्छा हो सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सितंबर माह में किन राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ…

सितंबर 2025 ग्रह गोचर

13 सितंबर को मंगल  कन्या और तुला राशि में रहेंगे।
ग्रहों के राजा सूर्य की बात करें, तो 17 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही सूर्य पूर्वाफाल्गुनी , उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में बुध के साथ बुधादित्य योग का निर्माण होगा।

पितृ पक्ष पर लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, न्यायाधीश शनि बनाएंगे शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

बुध की बात करें, तो सितंबर माह में सिंह , कन्या राशि में आ जाएंगे, जिससे सूर्य के युति करके बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा बुध मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त और चित्रा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।

दैत्यों के गुरु शुक्र की बात करें, तो कर्क, सिंह राशि  और अश्लेषा, मघा, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।  इसके अलावा गुरु मिथुन राशि  और पुनर्वसु नक्षत्र में रहेंगे।
कर्मफल दाता शनि की बात करें, तो  वह मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा शनि उत्तराभाद्रपद में विराजमान रहेंगे।  

पापी ग्रह केतु सिंह राशि में रहने के साथ पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे और राहु की बात करें, तो वह कुंभ राशि में रहने के साथ पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में ही रहने वाले हैं।

सितंबर माह में ये राशियां होगी लकी (Lucky Zodiac Sign September 2025)

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सितंबर माह काफी खास जाने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। मंगल के तुला राशि में जाते ही इस राशि के जातकों के साहस, आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। नौकरी-बिजनेस में कई लाभ मिल सकते हैं। उत्तम फल के लिए मूंगा धारण करने के साथ हनुमान जी की पूजा करें।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान है। इसके साथ ही बुध के कन्या राशि में जाने से भद्र नामक महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। भौतिक सुखों की वृद्धि के साथ-साथ मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। वाहन, मकान, जमीन आदि लेने का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। शुभ फल पाने के लिए पन्ना रत्न पहनें। इसके अलावा हरे रंग की चीजों का दान करना लाभकारी होगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सितंबर माह कई क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस राशि के स्वामी चंद्रमा किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके शुभ योगों का निर्माण करेंगे, जिससे आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। इसके साथ सूर्य का बुध के साथ बुधादित्य राजयोग बनाना इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में बंपर लाभ दे सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

इन राशियों के अलावा सिंह, तुला, धनु राशि के जातकों को नौकरी, बिजनेस के सा शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है।

राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।