Happy Eid ul Fitr 2018, Eid Mubarak 2018 Wishes Images, Whatsapp and Facebook Quotes, Messages, SMS, GIF Pics, Status, Photos, Wallpaper, Greetings: आज 16 जून 2018 को देशभर में ईद का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। रमजान का महीना खत्म हो जाने के बाद ईद का पावन पर्व मनाया जाता है। ईद का त्योहार हर देश में नए चांद का दीदार करने के साथ शुरू होता है और अगले तीन दिनों तक यह पर्व मनाया जाता है। यह महत्वपूर्ण मुस्लिम पर्व है, जिसपर सार्वजनिक अवकाश रहता है। बिरादरी के लोग नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर प्रेम व भाईचारा बनाने रखने की शपथ लेते हैं। वे एक-दूसरे को ईद का उपहार देते हैं।
ईद में लोग गले मिलकर अल्लाह से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं। ईद पर लोग सेवई बनाते हैं, बढ़िया खाने की दावत में शिरकत करते-करवाते हैं। ईद के दिन हिंदू हो या मुसलमान, गले लगकर लोग एक दूसरे को ईद की बधाई देते हैं, लेकिन अगर आप किसी से दूर हैं और गले मिलकर उसे ईद की बधाई नहीं दे सकते तो Facebook या Whatsapp और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए उन्हें ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं।
ईदगाह का अर्थ होता है खुशी की जगह या खुशी का वक्त। यह ऐसी जगह है जहां पर बंदा दो रकात नमाज पढ़ कर अल्लाह का शुक्र अदा करता है। मुसलमानों के दो सबसे बड़े त्योहारों ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा की खुशी ईदगाह में ही मनाई जाती है।
आपको बता दें इस साल रमज़ान का महीना 17 मई से शुरू हुआ था। रमज़ान का महीना और फिर ईद सारे मुल्क में बड़ी खुशियों के साथ मनाई जाती है। न सिर्फ मुस्लिम बल्कि हिंदू भी ईद की खुशियों में शरीक होते हैं और दावतों और सेवई का लुत्फ़ लेते हैं। ईद की शुरुआत सुबह ईद की नमाज़ अता करने के बाद होती है। ईद की नमाज़ पढ़ने के बाद लोग एक-दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई देते हैं।