हिंदू धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है। वहीं आमतौर पर हर इंसान सपने देखता है, जिसमें कुछ सपने डरावने होते हैं तो कुछ सामान्य होते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र में हर सपने का अलग महत्व बताया गया है। ऐसा नहीं है कि जो सपना डरावना हो उसका फल अशुभ ही हो। जैन ज्योतिष के अनुसार सात प्रकार के सपनों का वर्णन किया गया है। दृष्ट, श्रुत, अनुभूत, प्रार्थित, कल्पित, भाविक और दोषज। आज हम जानेंगे स्वप्न शास्त्र अनुसार वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें देखने से धन लाभ होने के आसार रहते हैं।
सपने में भगवान को देखना:
सपने में भगवान को देखना बेहद शुभ माना जाता है। ये सपना अच्छे दिनों के आने का संकेत देता है। देवी-देवताओं से जुड़े सपने देखने पर धन लाभ होने के प्रबल आसार रहते हैं। साथ ही अटका हुआ धन प्राप्त होने के भी आसार रहते हैं।
भोजन करते हुए देखना:
यदि आप सपने में हाथी की सवारी या सोने और चांदी के बर्तन में भोजन करते हुए खुद को देखते है तो आपको जल्द ही किसी सरकारी अधिकारी के जरिए लाभ हो सकता है। या फिर आपकी नई नौकरी लग सकती है।
नाचती हुई लड़की को देखना:
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में किसी लड़की को नाचते हुए देखना भी लाभ की प्राप्ति का संकेत देता है। इस सपने का मतलब है कि आपको आने वाले समय में लक्ष्मी की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। घर या परिवार में किसी कन्या का जन्म हो सकता है।
विवाह का रिश्ता आ सकता है:
यदि आप सपने में खुद की गोद भराई होते हुए देखते हैं तो ये भी अच्छा संकेत हैं। मतलब आपको जल्द से जल्द धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह का रिश्ता आ सकता है। (यह भी पढ़ें)- Weekly Horoscope, Mar. 07 – Mar. 13, 2022: बुध देव ने किया गोचर, कुंभ राशि वालों को व्यापार में धनलाभ, मीन राशि वालों को तरक्की के योग, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता
सपने में ये देखना:
स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में मल मूत्र त्यागते देखना, उल्टी करना, कीड़े मकोड़े खाना, गन्दी वस्तुओं देखना भी धन की प्राप्ति का सूचक माना जाता है। सपने में दही देखना, दूध पीना, जौ खाना, दही खरीदते हुए देखना भी शुभ माना जाता है। सपने में बाल झड़े हुए देखना, अपने आप को बिना बालों के देखना भी धन प्राप्त होने का सूचक माना जाता है।
आंवले का पेड़ और किसान देखना:
आंवले का पेड़ सपने में देखना शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में इस पेड़ को पूजनीय माना जाता है। आमलकी एकादशी पर आंवले की पूजा विशेषतौर पर की जाती है। वहीं अगर आपको ये पेड़ सपने में दिखाई दिया है तो इसका मतलब आपके घर लक्ष्मी आने वाली है। सपने में किसान को खेत में काम करते हुए देखना भी शुभ माना जाता है। ये सपना अज्ञात स्त्रोतों से धन के प्राप्त होने का संकेत देता है। (यह भी पढ़ें)- Rashi Parivartan 2022 : मार्च में 3 ग्रह करने जा रहे गोचर, इन 4 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग