स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने देखना महज एक संयोग नहीं है। बल्कि इनसे भविष्य के संकेतों को जाना जा सकता है। शास्त्र के अनुसर जितने भी सपने देखे जाते हैं उन सभी का कुछ न कुछ संकेत अवश्य होता है। इसलिए सपनों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी जाती है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसे सपने होते हैं जो धन लाभ की पूर्व सूचना देते हैं। क्या आपको ऐसे सपनों के बारे में पता है? क्या आप जानते हैं कि आखिर वो कौन से सपने हैं जिनसे धन लाभ का संकेत मिलता है? यदि नहीं तो आज हम आपको ऐसे ही पांच सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मिट्टी के बर्तन: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मिट्टी के बर्तन बनते हुए देखना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति सपने में कुम्भकार को मिट्टी के बर्तन बनाते देखाता है, उसे आने वाले समय में धन की प्राप्ति होती है।
पका हुआ फल: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में पका हुआ फल देखना शुभफलदायक माना गया है। यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी बगीचे में पका हुआ फल देखता है, तो यह इस बात का संकेत माना जाता है कि भविष्य में बहुत धन लाभ होने वाला है। इसके अलावा सपने में खेत में पके हुए गेहूं की फसल को देखना भी धन प्राप्ति का संकेत माना गया है।
बैंक चेक: यदि आपको सपने में कोई चेक भरकर देता है तो इसका यह अर्थ होता है कि भविष्य में आपको धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना देखना यह भी संकेत देता है कि भविष्य में आपको धन-संपत्ति मिलने के भी योग हैं।
आभूषण: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कुछ आभूषणों को देखना भी धन प्राप्ति का संकेत है। सपने में जमीन में गड़े हुए सोने-चांदी, हीरे-जवाहरात आदि के आभूषणों को देखना भविष्य में धन लाभ का संकेत माना गया है।
जलती हुई माचिस: यदि आप सपने में खुद को माचिस जलाते हुए देखते हैं या किसी अन्य को माचिस जलाते हुए देखते हैं तो इसका सीधा सा अर्थ यह होता है कि आपको अचानक धन लाभ होने वाला है।
