Broom In Dream: हर इंसान आमतौर सपने देखता है और कुछ सपने हमको भय का अनुभव कराते हैं तो कुछ सपने हमको सुख का अनुभव कराते हैं। स्वप्न शास्त्र अनुसार में हर सपने का अलग अर्थ बताया गया है। साथ ही यह जरूरी नहीं है कि जो सपना आपने देखा होगा उसका असल जिंदगी में भी मतलब वही हो। यहांं हम बात करने जा रहे हैं कि सपने में अगर आपको झाड़ू दिखाई दे तो असल जिंदगी में क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…
सपने में झाड़ू का दिखाई देना
किसी व्यक्ति को सपने में झाड़ू जमीन पर दिखाई दे तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको भविष्य में कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए झाड़ू का खड़ा होना माता लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।
सपने में झाड़ू को दरवाजे के पीछे देखना
स्वप्न शास्त्र मुताबिक यदि कोई व्यक्ति सपने में सपने में दरवाजे के पीछे झाड़ू रखी देखता है तो यह भी एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपकी व्यापार में कोई महत्वपूर्ण डील रुक सकती है या फिर आपका कोई जरूरी काम होते- होते रुक सकता है। साथ ही आपको धन की हानि भी हो सकती है। इसलिए अगर कोई शुभ काम शुरू करने जा रहे हैं तो अभी रुक जाएं।
सपने में खुद को झाड़ू लगाते देखना
यदि आप सपने में खुद को झाड़ू लगाते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आपको किसी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी विजय मिल सकती है।
सपने में झाड़ू खरीदना
स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आप सपने में बाजार से झाड़ू खरीदते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही रुका हुआ धन आपको वापस हो सकता है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। किसी डील में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।
