सपने आमतौर पर हर इंसान देखते हैं। साथ ही सपने हमको भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। वहीं स्वप्न शास्त्र में हर सपने का अलग मतलब बताया गया है। वहीं देवदर्शन होना बहुत ही सुखद स्वप्न माना जाता है। यहां हम बताने जा रहे हैं कि अगर आपको सपने में गणेश भगवान दिखाई दें तो इसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

गणेश जी की मूर्ति सपने में देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार गणेश भगवान की मूर्ति सपने देखना बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। साथ ही घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्य होने वाला है। लेकिन इस सपने को किसी को बताना नहीं चाहिए। अन्यथा इस फल नष्ट हो जाता है।

सपने में शिव परिवार को देखना

अगर आप सपने में शिव परिवार को देखते हैं तो यह भी एक शुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिलने वाली है। साथ ही धनलाभ होने वाला है। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

गणेश जी को सवारी करते देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आप भगवान गणेश को सवारी करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप कोई धार्मिक या अन्य कोई यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही यह यात्रा आपकी मंगलकारी साबित हो सकती है।

सपने में गणेश जी की पूजा करना

अगर आप खुद को गणेश जी की पूजा करते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। साथ ही आपको विघ्नहर्ता का आशीर्वाद मिलने वाला है। अगर आपका कोई काम अटका हुआ है तो वो पूरा होने वाला है।

सपने में गणेश जी का विसर्जन करते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आप सपने में खुद को गणेश जी का विसर्जन करते हुए देखते हैं, तो यह एक अशुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि आप पर कोई परेशानी आने वाली है। साथ ही आपको कोई आर्थिक नुकसान हो सकता है। सपने में गणेश जी को देखना शुभ माना जाता है लेकिन यह सपना कितना शुभफलदाई है, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने वह स्वप्न किस समय देखा है। ब्रह्म मुहूर्त में देखा गया गणेश जी का सपना बहुत ही शुभ माना जाता है।