Sawan Second Somwar 2024 Date: हिंदू धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व है। यह माह भगवान शिव को समर्पित होता है। शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव ही रुद्र रुप में सृष्टि का संचालन करते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी तो सावन के महीने में भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। आपको बता दें सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो गई है और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। सावन में इस बार 5 सोमवार पड़ेंगे। वहीं सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई यानी आज है। सावन के सोमवार का भी विशेष महत्व है। इस दिन लोग भक्त व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा- अर्चना करते हैं। आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त…

सावन सोमवार तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार सावन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सायं 05 बजकर 56 मिनट तक है। उसके बाद से दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी।

दूसरा सावन सोमवार  मुहूर्त और योग

  • सावन के दूसरे सोमवार पर भरणी नक्षत्र सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक है, उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र आरंभ हो जाएगा।
  • वहीं गण्ड योग सुबह से शाम 05 बजकर 54 मिनट तक है, इसके बाद वृद्धि योग शुरू हो जाएगा। 
  • सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त प्रातः काल 04 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर जो 04 बजकर 58 मिनट तक है। 
  • वहीं पंचांग अनुसार अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 41 तक है।
  • साथ ही अमृत काल सुबह 6 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। 

सावन सोमवार का महत्व

सावन का महीना भगवान शिव को विशेष प्रिय है। सावन मास के सोमवार के दिन लोग व्यक्ति पूरे दिन व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा करता है, तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है।हिंदू धर्म के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव ही रुद्र रुप में सृष्टि का संचालन करते हैं। साथ ही पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन श्रावण मास में हुआ था।

सावन सोमवार तारीख

22 जुलाई 2024 सावन का पहला सोमवार
29 जुलाई 2024 सावन का दूसरा सोमवार
5 अगस्त 2024 सावन का तीसरा सोमवार
12 अगस्त 2024 सावन का चौथा सोमवार (संक्रांति के अनुसार, सावन का आखिरी सोमवार)
19 अगस्त 2024 सावन का पांचवा सोमवार

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024