Scorpio Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Vrishchik Rashi Ka Varshik Rashifal (वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026):  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक वृश्चिक राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य होता हैं। साथ ही मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। वहीं जिन लोगों की  जन्मकुंडली में मंगल ग्रह शुभ विराजमान होते हैं, वो लोग साहसी और निडर होते हैं। साथ ही ये लोग जोखिम उठाने से नहीं घबराते हैं। मंगल ग्रह से प्रभावित व्यक्ति इंजीनियरिंग, पुलिस, सेना, मेडिकल, खुफिया एजेंसी और डॉक्टर की लाइन में अच्छा नाम कमाते हैं। वहीं अगर वृश्चिक राशि की 1 जनवरी 2026 की गोचर कुंडली की बात करें तो आपकी राशि से दूसरे भाव में चार ग्रह सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल का संयोग बन रहा है। वहीं चतुर्थ भाव में राहु स्थित हैं। वहीं 5 दिसंबर को राहु पराक्रम भाव में आएंगे, जो अच्छे रहेंगे। वहीं पंचम भाव में शनि देव स्थित हैं। साथ ही सप्तम भाव में चंद्र ग्रह उच्च के स्थित हैं। अष्टम भाव में गुरु ग्रह स्थित हैं जो थोडे़ अशुभ हैं। वहीं दशम भाव में केतु ग्रह स्थित हैं। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि (Scorpio Rashifal 2026) वालों को साल 2026 करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा…

Rajyoj: कुंडली में कैसे बनता है राजा के समान धन- दौलत देने वाला शश महापुरुष राजयोग? देखें- कहीं आपकी जन्मपत्री में तो नहीं बन रहा ये संयोग

वृश्चिक राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Scorpio Zodiac In 2026)

आप लोगों के लिए 15 जनवरी से 15 फरवरी तक का समय काम- कारोबार के लिए अच्छा है। वहीं इसके बाद आगे के 2 महीने तक कोई नई शुरुआत नहीं करनी है। वहीं आप बाकी के महीने में नया काम की शुरुआत कर सकते है। निवेश कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोग जॉब बदल सकते हैं। लेकिन 18 सितंबर से 12 नवंबर तक भी थोड़ा संभलकर चलें। वहीं 2 जून से गुरु ग्रह भाग्य स्थान में आ रहे है। इसलिए भाग्य के द्वारा आपके काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी।

वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Scorpio Zodiac In 2026)

आर्थिक इस साल आपकी काफी अच्छी रहेगी। वहीं जनवरी से लेकर अप्रैल तक का समय कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। मतलब एक बैलेंस स्थिति रहेगी। लेकिन मई से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस समय धनलाभ होगा। वहीं निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। साथ ही 18 सितंबर से 12 नवंबर में कोई वाहन या संपत्ति नहीं खरीदें।

वृश्चिक राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Scorpio Zodiac In 2026)

छात्रों के लिए साल 2026 ठीक रहेगा। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव पर बैठे हैं तो शनि देव थोड़ा मेहनत करवाएंगे। लेकिन गुरु ग्रह जो शिक्षा के कारक हैं तो अष्टम भाव पर बैठे हैं। इसलिए गुरु जब 2 जून को उच्च के होंगे और उनकी दृष्टि आपके पंचम भाव पर पड़ेगी। जो समय अच्छा रहेगा। लेकिन फरवरी और मार्च का समय थोड़ा कठिन रहेगा। इसलिए एग्जाम में अच्छी मेहनत करें। क्योंकि गोल्डन टाइम तो 2 जून से आएगा।

वृश्चिक राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2026 (Married Life And Relationship Of Scorpio Zodiac In 2026)

अगर मैं वृश्चिक राशि वालों के प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन की बात करें तो आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर चंद्रमा उच्च के होकर स्थित हैं। साथ ही आपके सप्तमेश की स्थिति भी अच्छी है। इसलिए वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। वहीं एक- दूसरे की भावना की कद्र करें। प्रेम- संबंध भी अच्छी रहेंगे। लेकिन 27 जुलाई से लव रिलेशन का ध्यान रखना है। वहीं 15 फरवरी से 15 मार्च तक का समय भी थोड़ा खराब हो सकता है। क्योंकि सूर्य और राहु की युति बन रही है।

वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य 2026 (Health Of Scorpio Zodiac In 2026)

अगर हम वृश्चिक राशि वालों की इस साल सेहत की बात करें तो आपकी गोचर कुंडली में गुरु ग्रह अष्टम भाव में वक्री होकर स्थित हैं तो आपको सेहत का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। जनवरी से अप्रैल तक आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आप लोगो को लीवर, पेट, एसिडिटी, गले और छाती में कोई दिक्कत हो सकती है। वहीं 18 सितंबर से 12 नवंबर तक भी आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। क्योंकि मंगल नीच अवस्था में संचऱण करेंगे। 

करें ये महा उपाय 2026 (Remedy For Scorpio Zodiac 2026)

इस पूरी साल आपको गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करना है। साथ ही रोजाना हल्दी और केसर का टीका लगाएं। वहीं किसी ब्रह्राण को केले, चने की दाल और पीली मिठाई का दान करें। दान गुरुवार को करें। साथ ही इस पूरी साल गणेश जी की आराधना करें। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026