Vrischika Rashi Ka Varshik Rashifal 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। साथ ही मंगल ग्रहों को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। वहीं जिन लोगों की  जन्मकुंडली में मंगल ग्रह सकारात्मक स्थित होते हैं, वो लोग साहसी और निडर होते हैं। साथ ही ये लोग जोखिम उठाने से नहीं घबराते हैं। मंगल ग्रह से प्रभावित व्यक्ति इंजीनियरिंग, पुलिस, सेना, मेडिकल, खुफिया एजेंसी और डॉक्टर की लाइन में अच्छा नाम कमाते हैं।

वहीं अगर वृश्चिक राशि की 1 जनवरी 2024 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में बुध और शुक्र हैं। साथ ही दूसरे भाव में मंगल और सूर्य तो वहीं चतुर्थ भाव में शनि देव हैं। इसलिए आप पर शनि की ढैय्या चल रही है। साथ ही पंचम भाव में राहु तो वहीं छठे भाव में गुरु बृहस्पति हैं। साथ ही दशम भाव में चंद्र तो वहीं 11वें भाव में केतु ग्रह हैं। ऐसे में केतु ग्रह आपको पूरी साल धनलाभ कराते रहेंगे।  आइए जानते हैं वृश्चिक राशि (Scorpio Rashifal 2024) वालों को साल 2024 करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा…

वृश्चिक राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Scorpio Zodiac In 2024)

वैदिक ज्योतिष अनुसार छात्रों के लिए यह साल थोड़ा संभलकर चलना चाहिए। क्योंकि एक तो शनि की ढैय्या चल रही है। साथ ही पंचम भाव जो शिक्षा का माना जाता है, उसमें राहु ग्रह हैं। वहीं आपके शिक्षा भाव के स्वामी छठे भाव में, इसके साथ शनि चौथे भाव में हैं। इसलिए ये ग्रह शिक्षा में बाधा डाल सकते हैं। पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। साथ ही जिन लोगों के एग्जाम फरवरी, मार्च और अप्रैल में  हैं, उन लोगों को शिक्षा के मामले में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। वहीं इस समय एग्जाम में नंबर कम भी आ सकते हैं। वहीं जब गुरु की स्थिति 1 मई से बदलेगी तब चीजें थोड़ी अच्छी होंगी। 

वृश्चिक राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Scorpio Zodiac In 2024)

वैदिक ज्योतिष अनुसार आपको इस साल काम- कारोबार के लिहाज से संभलकर चलना होगा। क्योंकि धनहानि के योग बन रहे हैं। कोई आप गलत डिसीजन ले सकते हैं। वहीं शनि देव की दृष्टि आपके सप्तम (कर्म) भाव पर पड़ रही है और वहां सिंह राशि है। मतलब शत्रु दृष्टि पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को जॉब में सेटिस्फेकशन नहीं मिलेगा। मनचाहा प्रमोशन नहीं मिलेगा। लेकिन जैसे ही 1 मई तो गुरु का राशि परिवर्तन होगा, वैसे ही आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। काम- कारोबार में लाभ होगा। वहीं शनि के अशुभ फल को गुरु ग्रह कम करेंगे। मतलब गुरु के परिवर्तन के बाद ही चीजें अच्छी हो पाएंगी। 

वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Scorpio Zodiac In 2024)

साल 2024 में आर्थिक स्थिति की बात करें तो 2023 से बेहतर रहेगी। मतलब इस साल फाइनेंशियल स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं पूर्ण लाभ 15 अप्रैल के बाद शुरू होगा। जब गुरु का राशि परिवर्तन होगा। इस समय काम-कारोबार में लाभ होगा। वहीं केतु ग्रह आकस्मिक धनलाभ कराएंगे। लेकिन इस साल पैसा आप कम ही जोड़ पाएंगे। लेकिन आप कोई कर्जा उतार सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 तुला राशि का वर्षफल 2024
कन्या राशि का वर्षफल 2024

वृश्चिक राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2024 (Married Life And Relationship Of Scorpio Zodiac In 2024)

साल 2024 वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध के लिहाज से देखें तो मिलाजुला रहेगा। मतलब 1 अप्रैल से गुरु की जैसे ही स्थिति बदलेगी तब आपके वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे। साथ ही संबंधों मे मधुरता आएगी। लेकिन अप्रैल तक आपको वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध के मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। वरना रिश्ते खराब हो सकते हैं। राहु ग्रह प्रेम संबंध बनाएंंगे और फिर बिगाड़वा सकते हैं। रिश्तों में अलगाव आ सकता है। वहीं अप्रैल से चीजें अच्छी होगी। वहीं जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि राहु ग्रह पंचम भाव में संतान को हानि पहुंचा सकते हैं। इसलिए कुंडली दिखाकर ही प्लालिंग करें। तो बेहतर रहेगा। 

वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य 2024 (Health Of Scorpio Zodiac In 2024)

साल 2024 सेहत के लिहाज से आप लोगों को मिलाजुला रहेगा। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में गुरु ग्रह हैं और उनके ऊपर शनि की नीच दृष्टि पड़ रही है। इसके चलते आपका स्वास्थ्य खराब रह सकता है। वहीं जिन महीनों में आपको विशेष सतर्क रहना है वो महीने हैं मतलब आपको जनवरी से 15 अप्रैल तक सावधानी रखनी है। वहीं इसके बाद आपको सितंबर और 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक सेहत का ध्यान रखना है।  

करें ये महा उपाय 2024 (Remedy For Scorpio Zodiac 2024)

इस साल आप घर पर शनि, राहु और गुरु की पूजा करा लें। वहीं हर गुरुवार खासकर अप्रैल तक पीली वस्तुएं हल्दी, चने की दाल और केले का मंदिर में दान करेंं। साथ ही पूरे साल माथे पर हल्दी और केसर का टीका लगाएं वहीं भगवान शिव की पूजा करें और हनुमा चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपको कष्टों से छुटकारा मिलेगा और कार्यों में सफलता के योग बनेंगे।