Sawan Somvar Vrat: सावन का महीना भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे पावन अवसर माना जाता है। इस माह में भोलेनाथ के साथ-साथ माता पार्वती की उपासना की जाती है। विशेष रूप से सावन सोमवार का व्रत बेहद कल्याणकारी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमों के साथ व्रत रखने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। हालांकि, इस व्रत को करते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। अगर इन नियमों का पालन न किया जाए, तो इससे व्रत का पूर्ण फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सोमवार व्रत के दौरान किन चीजों का सेवन वर्जित माना गया है और किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
12 महीने बाद गजलक्ष्मी राजयोग बनने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शुक्र और गुरु ग्रह की रहेगी असीम कृपा, आकस्मिक धनलाभ के योग
गेहूं या चावल जैसे अनाज
सावन सोमवार व्रत के दौरान कुछ लोग अनजाने में गेहूं के आटे या चावल से बने भोजन का सेवन कर लेते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस व्रत में यदि आप एक समय भोजन करते हैं, तो वह केवल शाम के समय किया जाना चाहिए और उसमें अन्न जैसे गेहूं या चावल का प्रयोग नहीं होना चाहिए। आप सिंघाड़े के आटे या कुट्टू के आटे से बने पकवान चुन सकते हैं। इसके अलावा साबूदाने का भी सेवन कर सकते हैं।
सावन में लहसुन और प्याज खाना क्या पाप है? प्रेमानंद महाराज का जबाव आपको चौंका देगा
तली-भुनी चीजें
सावन सोमवार व्रत के दौरान तली-भुनी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले पैकेट फूड्स या रेडी-टू-ईट स्नैक्स जैसे रोस्टेड मखाने, मसालेदार काजू या अन्य पैकेज्ड नमकीन भी व्रत में वर्जित माने जाते हैं। इनका सेवन करने से व्रत खंडित हो सकता है।
धूम्रपान या तंबाकू का सेवन
अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग व्रत के दौरान भी सिगरेट या बीड़ी पी लेते हैं, या फिर तंबाकू और गुटखा जैसे पदार्थों का सेवन करते हैं। ऐसा करना न केवल व्रत की पवित्रता को भंग करता है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी पूरी तरह अनुचित माना गया है। व्रत के समय शरीर और मन की शुद्धता जरूरी है। इसलिए व्रत के दौरान संयम का पालन करते हुए इन चीजों से पूरी तरह दूर रहना चाहिए।
बाहर से ली गई मिठाई या पकवान
सोमवार के व्रत में बाजार से लाई गई मिठाइयों या दूध से बनी बाहरी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। दुकान में तैयार की गई चीजों की शुद्धता और सात्विकता को लेकर कोई स्पष्टता नहीं होती। ऐसे में इनका सेवन न सिर्फ व्रत की पवित्रता को भंग कर सकता है, बल्कि व्रत खंडित होने की भी संभावना बढ़ जाती है।
सादा नमक
भगवान शिव के व्रत में नमक का सेवन पूरी तरह से वर्जित माना जाता है, क्योंकि व्रत में शुद्धता और सात्विकता का विशेष महत्व होता है। हालांकि, यदि किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कारणों से नमक लेना जरूरी हो, तो केवल सेंधा नमक का ही प्रयोग करें।
सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं?
सात्विक भोजन
सावन सोमवार व्रत के दौरान फल, दूध, दही, मखाना, साबूदाना, कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से बने व्यंजन का सेवन करना उत्तम माना जाता है। ये सभी खाद्य पदार्थ न केवल व्रत के लिए उपयुक्त हैं, बल्कि भगवान शिव को भी अर्पित किए जाते हैं। इसके साथ ही ये शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं और व्रत के दौरान थकान महसूस नहीं होने देते।
फल और मेवे
व्रत के दौरान ताजे फल जैसे अनार, पपीता, चीकू और सूखे मेवे जैसे काजू, किशमिश, पिस्ता आदि का सेवन किया जाता है, जो पोषण देने के साथ-साथ उपवास के नियमों के अनुकूल भी होते हैं।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
