सावन के महीने को समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। वहीं सावन का आखिरी सोमवार 8 अगस्त को पड़ रहा है। वहीं इस दिन पुत्रदा एकादशी का भी संयोग बना हुआ है। विष्णु पुराण के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी का व्रत करने के साथ विधिवत पूजा करने से संतान की प्राप्ति के योग बनते हैं।  शास्त्रों में इस दिन का महत्व बताते हुए कुछ उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से सुख- समृद्धि का वास होता है। साथ ही मनुष्य को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं कि पुत्रदा एकादशी के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ।

व्यापार और करियर में होगी तरक्की

इस दिन श्रीहरि विष्णु को तुलसी की माला अर्पित करें और महादेव को 108 बेलपत्र की माला चढ़ाएं। ऐसा करने से करियर और जॉब में आशातीत सफलता मिलेगी। साथ ही सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

इस विधि से करें अभिषेक

जल में तुलसी की मंजरी डालकर इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। है। ऐसा करने से भोलेनाथ और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। शिवलिंग पर तुलसी नहीं चढ़ाई जाती लेकिन शास्त्रों के अनुसार तुलसी की मंजरी से अभिषेक कर सकते हैं।

इन पेड़ के नीचे जलाएं दीपक

पुत्रदा एकादशी के दिन आंवले और बेलपत्र के पेड़ के नीचे सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। साथ ही धन आगमन के मार्ग खुलेंगे। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार आंवले के पेड़ में त्रिदेव का वास रहता है और बेलपत्र में भगवान शिव और बेलपत्र की जड़ में महालक्ष्मी का वास माना जाता है।

इन वस्तुओं का करें दान

पुत्रदा एकादशी और सावन के आखिरी सोमवार के दिन जरूरतमंद को अनाज, फल वस्त्र और पीली दाल आदि का दान करें। सच्चे मन से सेवा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

इन मंत्रों का करें जाप

पुत्रदा एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है और आरोग्य की प्राप्ति होती है।