Sawan Somwar 2024: सावन के महीने में पड़ने वाला हर सोमवार विशेष होता है। क्योंकि मान्यता है सावन के सोमवार पर पूजा करने का कई गुना फल प्राप्त होता है। आपको बता दें कि सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हुई है, जिसका समापन 19 अगस्त को है। वहीं सावन का चौथा सोमवार 12 अगस्त यानी कि आज है। वहीं सावन सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा की जाती है और उनका जलाभिषेक भी किया जाता है, जिससे वह प्रसन्न होकर भक्तों को सुख- समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त… 

सावन का चौथे सोमवार तिथि (Fourth Sawan Somwar 2024 Tithi)

वैदिक पंचांग अनुसार सप्तमी तिथि को सोमवार व्रत रखा जाएगा। वहीं सप्तमी तिथि सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक है। वहीं उसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही सूर्योदय के अनुसार सोमवार का व्रत सप्तमी तिथि में ही रखा जाएगा। 

सावन का चौथे सोमवार शुभ मुहूर्त (Fourth Sawan Somwar 2024 Shubh Muhurat)

चौथे सोमवार पर अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस बीच में भोलेनाथ की पूजा- अर्चना शुभ रहेगा।

करे ये सिद्ध उपाय

विवाह के लिए करें ये उपाय

सावन के सोमवार पर सुबह जल्दी उठकर किसी शिवालय जाएं और फिर साथ ही पीली हल्दी डालकर जलाभिषेक करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जल्‍दी शादी के योग बनते हैं। साथ ही भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

नौकरी और कारोबार में तरक्की के लिए

सावन सोमवार का व्रत रखें और जल में शहद मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। वहीं  शिवलिंग पर अनार का फूल भी अर्पित करें। ऐसा करने से नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

मनोरथ पूर्ति के लिए

सावन के सोमवार पर व्रत रखें और प्रदोष काल में शिवलिंग का दही से अभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव की प्रिय वस्तु भांग, बेलपत्र, धतूरा आदि चीजें अर्पित करें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। साथ ही धन में वृद्धि के योग बनेंगे। 

कालसर्प और शनि दोष होगा दूर

शिवलिंग पर सोमवार के दिन काले तिल जल में मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको शनि और कालसर्प दोष से मुक्ति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024