Sawan Somvar Bhog: श्रावण मास को भगवान शिव की उपासना का सबसे उत्तम समय माना जाता है। इस पावन महीने में शिव भक्त पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ व्रत रखते हैं और विशेष पूजन करते हैं ताकि भोलेनाथ की कृपा प्राप्त हो सके। मान्यता है कि इस मास में भगवान शिव को कुछ विशेष भोग अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। ऐसे में यदि आप भी शिवजी की कृपा पाना चाहते हैं तो सावन सोमवार के दिन इन भोगों को जरूर अर्पित करें। यहां देखें पूरी लिस्ट…
सावन में भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाले भोग
सफेद बर्फी
सफेद बर्फी भगवान शिव को अर्पित किए जाने वाले भोगों में प्रमुख माना जाता है। यह बर्फी मावे, चीनी और दूध के मेल से तैयार किया जाता है। मान्यता है कि यह शिवजी को अत्यंत प्रिय है, और यह भोग चढ़ाने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
गुड़
गुड़ शिवजी को अत्यंत प्रिय है। इसे शुद्धता और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। व्रत के दौरान शिव जी को गुड़ अर्पित करने से जीवन में मिठास और सौभाग्य आता है।
ड्राई फ्रूट्स
बादाम, काजू, पिस्ता जैसे सूखे मेवे भी भगवान शिव को अर्पित करने के लिए शुभ माने जाते हैं। इन्हें आप मावे की मिठाइयों में मिलाकर या अलग से थाल में सजाकर भोलेनाथ को अर्पित कर सकते हैं। मेवे समृद्धि और ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं।
केला
केला एक सात्विक और पौष्टिक फल है जिसे भगवान शिव सहित सभी देवी-देवताओं को अर्पित किया जा सकता है। सावन सोमवार व्रत पर शिवलिंग पर यह जरूर अर्पित करें। इससे भगवान शिव की कृपा बरसती है।
भांग पेड़ा
भांग भगवान शिव को बेहद प्रिय मानी जाती है। इसका विशेष रूप से श्रावण मास तथा महाशिवरात्रि के दिनों में इस्तेमाल किया जाता है। जब इसे मावे के साथ मिलाकर पेड़े के रूप में तैयार किया जाता है, तो यह एक प्रसाद बन जाता है। इसे इस सोमवार व्रत में भगवान शिव को जरूर अर्पित करें।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
