sawan somvar Panchang today 22 July 2019 : आज सावन का पहला सोमवार है। सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव की पूजा का खास महत्व है। ये महत्व और भी ज्यादा तब हो जाता है जब आप पूजा शुभ घड़ी में करें। ज्योतिषयों का भी मानना है कि कोई भी शुभ कार्य राहु काल में शुरू नहीं करना चाहिए। चंद्रमा जिस राशि और नक्षत्र में हो उसके स्वामीग्रह की पूजा करना अच्छा फलदायी होता है।

आज का पंचांग-
22 जुलाई 2019, सोमवार
सूर्योदय — 5:55 am
सूर्यास्त — 6:35 pm
अयन — दक्षिणायन माह- सावन<br />तिथि- कृष्ण पक्ष पंचमी — जुलाई 11:39 AM –  जुलाई 22 02:04 PM
कृष्ण पक्ष षष्ठी — जुलाई 22 02:04 PM – जुलाई 23 04:16 PM
नक्षत्र- पूर्वभाद्रपदा — जुलाई 21 07:25 AM – जुलाई 22 10:24 AM
उत्तरभाद्रपदा —  जुलाई 22 10:24 AM – जुलाई 23 01:14 PM
शुभ काल- ब्रह्म मुहूर्त — 04:19 AM – 05:07 AM
अभिजीत मुहूर्त —11:49 AM – 12:40 PM
अमृत काल — नहीं है

अशुभ काल
राहू 07:30 AM – 09:05 AM
यम गण्ड 10:40 AM – 12:15 PM
कुलिक 01:50 PM – 03:25 PM
दुर्मुहूर्त 12:40 PM – 01:31 PM
03:12 PM – 04:02 PM
वर्ज्यम् 21:08 PM – 22:55 PM

सूर्या राशि- कर्क
चंद्र राशि- मीन

22 जुलाई का इतिहास-
1775 में आज के दिन ही जॉर्ज वॉशिंगटन अमेरिकी सेना की कमान संभालने वाले पहले राष्ट्रपति बने थे। इसके अलावा स्पेन के लोगों के लिए भी 22 जुलाई का दिन बहुत खास है क्योंकि 1731 में इसी दिन स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए थे। भारत में भी यह दिन गौरवशाली है क्योंकि 1981 में आज भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना शुरू किया था। 2014 में आज के दिन छपी एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थाओं की नाकामी करार को दिया गया था।

अनुशासनप्रिय होते हैं आज जन्मे बच्चे-
अंक ज्योतिष के अनुसार 22 जुलाई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक चार होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति कुशाग्र बुद्धि वाले और साहसी होने के साथ ही बहुत जिद्दी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है पर ये आसानी से हार नहीं मानते हैं। इनके जीवन में संघर्ष जरूर होता है पर उसपर इन्हें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनमें गजब की नेतृत्व क्षमता होती है जो लोगों को अपना कायल बना लेती है।

अपनों को भेजें ये संदेश-
1. जो सफर इख्तियार करते है,
वहीं मंजिलो को पार करते है,
बस एक बार चलने का हौसला रखो मेरे दोस्तो
ऐसे मुसाफिरों का तो रास्ते भी इंतजार करते है।
आपका दिन शुभ हो
2. रख हौसला वो मंजर भी आयेगा,
प्यासे के पास चल के समन्दर भी आएगा,
थक कर न बैठ ऐ मंजिल के मुसाफ़िर,
मंजिल भी मिलेगी…
और मिलने का मज़ा भी आएगा।।
शुभ सोमवार
3. सपनो के जहाँ से अब लौट आओ,
हुई है सुबह अब जाग जाओ,
चाँद तारो को अब कह कर अलविदा,
इस नये दिन की खुशियों मे खो जाओ!!
4. ठोकरों से ना तू घबरा,
हर पड़ाव पर अपने आप को और मजबूत पायेगा,
नाकामयाबी की ढ़ूंढ़ से ना घबराना,
कामयाबी का सूरज तेरी तकदीर रोशन कर जायेगा।
5. हर सुबह तेरी दुनिया मे रोशनी कर दे,
रब तेरे गम को तेरी खुशी कर दे,
जब भी टूटने लगे तेरी साँसे,
खुदा तुझमे शामिल मेरी ज़िंदगी कर दे!!
6. गुलशन में भँवरो का फेरा हो गया,
पूरब में सूरज का डेरा हो गया,
मुस्कान के साथ आँखे खोल प्यारे,
एक बार फिर से प्यारा सा सवेरा हो गया!!