Sawan Shivratri Horoscope 2025: सावन माह आरंभ हो चुका है, जो 9 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के साथ समाप्त होगा। इस दौरान कुल 4 सावन सोमवार के साथ एक सावन शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस साल सावन में काफी शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। वहीं, सावन शिवरात्रि के दिन मालव्य राजयोग से लेकर गजकेसरी, नवंपचम जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसा संयोग साल 2021 को सावन शिवरात्रि के दिन बने थे। अब 24 साल के बाद ऐसा संयोग बन रहा है। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सावन शिवरात्रि के दिन सुख-संपदा के कारक शुक्र अपनी मूल त्रिकोण राशि वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा मिथुन राशि में गुरु के साथ युति करेंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा और सूर्य और अरुण एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। सूर्य और बुध की कर्क राशि में युति से बुधादित्य योग का भी निर्माण हो रहा है।और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनरहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के ऊपर भगवान शिव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर बताया जा रहा है। इसके अलावा अगर आपकी मिथुन, कर्क और वृश्चिक लग्न है, तो आप भी इसे देख सकते हैं। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
महिलाएं हनुमान जी की सेवा कर सकती हैं कि नहीं? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सावन शिवरात्रि का पहला दिन काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि के लग्न भाव में गजकेसरी राजयोग, द्वादश भाव में मालव्य और दूसरे भाव में बुधादित्य के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही बेरोजगारों को नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। कार्यस्थल में आपके काम की सराहना की जा सकती है, जिससे आपको पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। उच्च अधिकारियों के साथ आपका अच्छा तालमेल रहेगा, जिससे आपके करियर में अच्छी उछाल आ सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन संचय करने में भी सफल हो सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी , नवपंचम, मालव्य के साथ अन्य योग काफी लाभकारी हो सकते हैं। इस राशि के लग्न भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। मां लक्ष्मी की कृपा से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। सरकारी कामों में सफलता हासिल हो सकती है। नया व्यापार आरंभ करना इस अवधि में अच्छा हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मालव्य के साथ गजकेसरी राजयोग काफी अनुकूल हो सकता है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। वाहन सुख के भी योग बन रहे हैं। ऐसे में आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। शादीशुदा जातकों को इस अवधि में काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही भविष्य के लिए धन बचाने में समर्थ हो सकते हैं।
अगस्त माह में सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे गजलक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, गजकेसरी जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। लेकिन इन पांच राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं अगस्त माह की लकी राशियों के बारे में। जानें अगस्त माह का ग्रह गोचर
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।