Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज जी वृंदावन में केलीकुंज नाम के स्थान पर रहते हैं। साथ ही इन दिनों प्रेमानंद जी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और यूथ भी उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। क्योंकि महाराज जी भक्तोंं के प्रश्नों का उत्तर बहुत ही सरल और तार्किक भाषा में देते हैं। महाराज जी राधा रानी को अपनी इष्ट मानते हैं। साथ ही इससे पहले महाराज जी भगवान शिव की पूजा में लीन रहते हैं और काशी में ही कई सालों तक रहे थे। साथ ही वहां संतों का सानिध्य प्राप्त किया था।
मृत्यु होने के बाद व्यक्ति क्या वापस जिंदा हो सकता है? प्रेमानंद महाराज ने दिया चौंका देने वाला जबाव
आपको बता दें कि महाराज जी के सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है। साथ ही अभी कुछ दिन पहले अभिनेता आशुतोष राणा ने महाराज जी से भेंट की थी। साथ ही काफी देव महाराज जी के साथ वर्तालाप भी की थी। वहीं महाराज जी रोज सुबह दर्शन के लिए निकलते हैं और लोग दर्शन करते हैं।
10 साल बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे बुध के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर क्षेत्र में सफलता के योग
वहीं कुछ दिन पहले महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि सावन में महादेव को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए। जिस पर प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि भोलेनाथ की छवि को मन में वसाकर राम- राम जपना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव का रूप आपके सामने प्रकाशित हो जाएगा। वहीं जो रूप आपके ह्रदय में प्रकाशित होगा, जो आपने कभी नहीं देखा होगा।
साथ ही प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि सांब सदाशिव सांब सदाशिव मंत्र का जाप करके भी आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। वहीं एक भक्त ने कहा कि क्या ऊं नम: शिवाय का जप हम कर सकते हैं तो इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि इस मंत्र का जाप पर गुरु की आज्ञा या गुरु मंत्र जपने के बाद ही कर सकते हैं। वहीं प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भगवान शिव एक लौटा जल, बेलपत्र और अतूरा का फल अर्पित करना चाहिए। ये चीजें महादेव को विशेष प्रिय हैं। साथ ही भगवान सबसे जल्दी प्रसन्न होते हैं।
जानिए कौन हैं संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज
आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज जी ने कम उम्र से ही भगवत मार्ग अपना लिया था। साथ ही घर छोड़कर काशी चले गए थे। वहीं इनका जन्म कानपुर जिले के अखरी गांव में हुआ।
प्रेमानंद महाराज ने बताया घर के मंदिर इन चीजों को रखने से धनहानि और सेहत होती है खराब, आपको भी जरूर जानना चाहिए