Sawan Shivratri 2024 Upay: शास्त्रों में सावन शिवरात्रि क विशेष महत्व है। मान्यता है जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा- अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहता है। आपको बता दें कि इस साल सावन की शिवरात्रि का पर्व 2 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वहीं हम आपको शिव पुराण के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से जीवन में धन- समृद्धि का वास रह सकता है। साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

सावन की शिवरात्रि पर धन में वृद्धि के लिए रात्रि 9 से 10 बजे के आसपास शिवलिंग के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको धन- समृद्धि की प्राप्ति होगी। साथ ही अगले दिन शवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सभी मनोरथ होंगे पूर्ण

शिव पुराण के अनुसार, सावन शिवरात्रि के दिन सफेद चंदन का लेप बनाकर शिवलिंग पर त्रिपुंड बनाएं और उस दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूर्ण हो सकती हैं। 

धन और वैभव की होगी प्राप्ति

सावन शिवरात्रि के दिन चार प्रहर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करें। इसके लिए सुबह गंगाजल से, दोपहर में दूध, शाम में दही और रात्रि में शहद और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको धन- संपत्ति के प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही राहु- केतु के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलेगी।

काले तिल से करें शिवलिंग का अभिषेक

सावन शिवरात्रि के दिन काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही अटके हुए काम बनने लगते हैं। वहीं गुप्त शत्रुओं का नाश होता है। साथ ही शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है।

शिवलिंग पर जौ से करें अभिषेक

शिवपुराण अनुसार सावन की शिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल में जौ मिलाकर अभिषेक करें। ऐसा करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही पितृ भी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024