Sawan Shivratri 2023: सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल अधिक मास होने के कारण सावन शिवरात्रि दो पड़ रही है। पहली सावन शिवरात्रि 15 जुलाई को है। इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने का विधान है। इस बार सावन की शिवरात्रि के दिन बेहद शुभ वृद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही म्रृगशीर्षा योग भी है। ज्योतिष शास्त्र ते अनुसार, शिवरात्रि का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष होने वाला है। आइए जानते हैं किन राशियों को पर रहेंगे भगवान शिव मेहरबान।
सिंह राशि
सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शि सिंह राशि के जातकों पर काफी मेहरबान होंगे। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। अगर आप कोई खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इस दिन करना शुभ साबित हो सकता है।
धनु राशि
गुरु की राशि के ऊपर भी भगवान शिव की विशेष कृपा होगी। शिव की कृपा से बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार का भी पूरा साथ मिलने का आसार है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं। समाज में लोगों के बीच में आपका सम्मान बढ़ेगा और परिवार में खुशियां आएंगी।
कुंभ राशि
शनि की राशि कुंभ के ऊपर भी शिव जी की विशेष कृपा रहेगी। सावन शिवरात्रि के साथ परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन लाभ के साथ रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
FAQ
कब है सावन की पहली शिवरात्रि?
सावन की पहली शिवरात्रि 15 जुलाई 2023 को है।
कब है सावन की दूसरी शिवरात्रि?
14 अगस्त 2023 को सावन की दूसरी शिवरात्रि है।
कब चढ़ाया जाएगा कांवड़ यात्रा 2023 का जल?
सावन शिवरात्रि यानी 15 जुलाई 2023 को कांवड़ यात्रा समाप्त होगी और इसी दिन शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाएगा।