Sawan Purnima 2025 Daan: वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 09 अगस्त को सावन पूर्णिमा है। यह पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। साथ ही, इस दिन ही रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाते हैं। इसके अलावा सावन पूर्णिमा पर स्नान और दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। धार्मिक मत है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और पूजा-पाठ के अलावा कुछ चीजों का दान करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और सुख, शोहरत, पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं और पापों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो सावन पूर्णिमा के दिन भक्ति भाव से पूजा करें और इन चीजों का दान करें। तो चलिए जानते हैं कि सावन की पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए।

सावन पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए? (Sawan Purnima 2025 Daan)

जरूरतमंदों को करें दान

अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो सावन पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन व वस्त्र का दान अवश्य करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे भगवान शिव का आशीर्वाद तो मिलेगा ही साथ ही जीवन में सुख-शांति का आगमन भी होगा।

गुड़ का दान

सावन पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत होता है और जीवन में खुशियां आती हैं।

तिल का दान

सावन पूर्णिमा के दिन तिल का दान भी जरूर करें। माना जाता है कि इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही, आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

दीप दान

पूर्णिमा तिथि पर दीप दान का विशेष महत्व है। ऐसे में मान्यता है कि सावन पूर्णिमा के दिन के दिन किसी शिव मंदिर में दीपक जलाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और मानसिक तनाव दूर होता है।

चावल और दूध का दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन पूर्णिमा के दिन चावल व दूध का दान करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही धन-दौलत में बढ़ोतरी होती है और मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।